फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   state minister aulakh told

राज्यमंत्री ने दिव्यांग बच्चों के साथ केक काटकर मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:33 AM IST
सार

राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने दिव्यांग बच्चों के साथ केक काट कर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। राज्यमंत्री ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री ने विकलांगों को दिव्यांग नाम दिया और आज सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन हम दिव्यांग बच्चों के साथ मना रहे हैं। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष चित्रक मित्तल,अनिल मदान, चेतन पारुथी, दुष्यंत अग्रवाल, अमन वर्मा, नेहा भारद्वाज, डा. बलविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
state minister aulakh told

विस्तार

बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वां जन्मदिन दिव्यांग बच्चों के विशेष स्कूल अथर्व डे केयर एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर डैम कॉलोनी में शनिवार को धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने दिव्यांग बच्चों के साथ केक काट कर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। राज्यमंत्री ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री ने विकलांगों को दिव्यांग नाम दिया और आज सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन हम दिव्यांग बच्चों के साथ मना रहे हैं। दिव्यांग बच्चों के अंदर बहुत सी प्रतिभाएं छिपी हुई हैं, हमें जरूरत है दिव्यांग बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने और उन्हें अवसर देने की। मैं बहुत सराहना कर रहा हूं विशेष स्कूल की जो दिव्यांग बच्चों को अच्छी शिक्षा दे रहा है। उन्होंने सभी अभिभावकों से दिव्यांग बच्चों को अच्छी शिक्षा एवं अवसर देने की अपील की। कार्यक्रम की संयोजक भाजपा महिला मोर्चा की मधुबाला गुगलानी ने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन दिव्यांग बच्चों के साथ मनाते हुए हमें फक्र हो रहा है। प्रधानमंत्री हमेशा से दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए प्रेरित करते रहते हैं। इस अवसर पर क्षेत्र से तमाम दिव्यांग बच्चों एंव उनके अभिभावकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों को केक व मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत संचालिका प्रियंका चौबे तथा आभार संस्था के कार्यकारी निदेशक सुशील कुमार पांडेय ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख, जिला उपाध्यक्ष चित्रक मित्तल, नगराध्यक्ष चेतन पारुथी, किरनजीत कौर, नेहा भारद्वाज, हरपाल सिंह, पलविंदर सिंह, बब्बू, नाजिम अली,जमील अहमद, सतनाम सिंह, अमरीक सिंह चौहान, शेर सिंह चौहान, पवनदीप कौर, मुस्कान शर्मा, वर्षा आदि उपस्थित रहे। नगर के मोहल्ला साहूकारा की अग्रवाल धर्मशाला में प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर विशाल प्रदर्शनी सजाई गई। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के कार्य व उपलिब्ध्यों को दर्शाया गया। राज्यमंत्री ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष चित्रक मित्तल,अनिल मदान, चेतन पारुथी, दुष्यंत अग्रवाल, अमन वर्मा, नेहा भारद्वाज, डा. बलविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। ग्राम नगरिया कलां आंगनबाड़ी केंद्र पर भी प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। जिसमें पूर्व विधायक बीना भारद्वाज, प्रधान सविता देवी, चौधरी लोकेंद्र सिंह, किरनजीत कौर, नेहा भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed