फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   State government should make special provision in the budget for pensioners: Dr. Sadaram

पेंशनरों के लिए बजट में विशेष प्रावधान करे प्रदेश सरकार : डॉ. सदाराम

Tue, 25 Feb 2025 07:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Tue, 25 Feb 2025 07:23 PM IST
विज्ञापन
State government should make special provision in the budget for pensioners: Dr. Sadaram
-पेंशनर फेडरेशन ने मुख्यमंत्री से उठाई राहत देने की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। प्रदेश सरकार 17 मार्च से शुरू होने जा रहे विधानसभा सत्र के दौरान पेंशनरों के लिए विशेष बजट का प्रावधान करें। यह बात हिमाचल पेंशनर फेडरेशन के जिला प्रधान डॉ. सदाराम शर्मा ने कही।

प्रेस को जारी बयान में उन्होंने कहा कि 2016 से 2021 तक जो कर्मचारी सेवानिवृत्ति हुए हैं उनमें से प्रत्येक को 15 से 20 लाख प्रति कर्मचारी की अदायगी करने को है। सरकार के लापरवाह रवैये के कारण हजारों पेंशनर अपने पैसे की अदायगी न होने के कारण दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। करोड़ों रुपये के मेडिकल बिल बकाया है। पेंशनरों की जेसीसी की बैठक बुलाने की बार-बार मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि पेंशनर सरकार की रीड की हड्डी हैं। उन्होंने अपना सारा जीवन सरकार की सेवा में समर्पित किया है, लेकिन वे आज अपने ही पैसे को लेने के लिए बार-बार सरकार का दरवाजा खटखटा रहे हैं। जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों में चमन लाल शर्मा, राज कुमार शर्मा, अनिल कुमार, बिशन दास सहित अन्य ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मांग की है कि पेंशनरों के हितों को मद्देनजर रखते हुए मार्च के बजट सेशन में विशेष बजट का प्रावधान किया जाए, ताकि पेंशनरों की समस्याओं का समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed