{"_id":"aee3025808f7573cf11fc7459966c08a","slug":"state-chapionship-won-by-ghumarvi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य प्रतियोगिता में घुमारवीं की एकांकी प्रथम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य प्रतियोगिता में घुमारवीं की एकांकी प्रथम
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
Updated Wed, 25 Nov 2015 06:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य स्तरीय सांस्कृतिक (छात्र) प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) घुमारवीं ने एकांकी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
इस उपलब्धि के बाद स्कूल पहुंचे छात्रों का प्रधानाचार्य लाल सिंह चौहान की अध्यक्षता में भव्य स्वागत किया गया। छात्रों ने विजेता ट्रॉफी प्रधानाचार्य को भेंट की।
विज्ञापन
लाल सिंह चौहान ने बताया कि स्कूल के प्रवक्ता विनोद शर्मा के निर्देशन में प्रस्तुत की गई एकांकी ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
हरियाणा की परंपरा और अपनी कानून व्यवस्था खाप पंचायतों पर आधारित प्रस्तुत नाटक में सभी छात्रों ने किरदार को बखूबी निभाया। नाटक में सह निर्देशन शशिकांत ने किया।
छात्रों में कर्ण चंदेल, पंकज ठाकुर, निखिल, अमित, अभिषेक भारद्वाज, पंकज धीर, संजय आयूष शर्मा, अभिषेक और रवि कुमार शामिल रहे। प्रधानाचार्य और अन्य स्कूल स्टाफ ने विनोद शर्मा और उनकी पूरी टीम को बधाई दी है।