फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   sr lab closed patient face problem in test

एसआर लैब बंद, निजी लैब में टेस्ट करवाने को मजबूर लोग

Sun, 22 May 2022 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
sr lab closed patient face problem in test
र्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बंद पड़ी एसआरएल लैब।संवाद - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में एसआर लैब शनिवार से बंद हो गई। इस वजह से दिन भर मरीजों को टेस्ट करवाने के लिए खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान सरकारी लैब में दोपहर 12:00 बजे तक ही टेस्ट हुए। इसके बाद मरीजों को मजबूरन निजी लैबों में टेस्ट करवाने पड़े। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक पुणे की कंपनी क्रसना डायग्नोस्टिक ने अभी कार्यभार नहीं संभाला है। इसके अलावा आधारभूत ढांचा विकसित करने में भी अभी कुछ और दिन लगेंगे। इसको देखते हुए अभी मरीजों को दिक्कतें झेलनी पड़ेंगी।
विज्ञापन

अस्पताल की सरकारी लैब में कल्चर टेस्ट समेत अन्य कई टेस्ट हैं जिनकी सुविधा नहीं है। ऐसे में अधिकतर मरीज एसआर लैब में टेस्ट करवाते थे। अब एसआर लैब ने कामकाज समेट लिया है। नई कंपनी क्रसना डायग्नोस्टिक जब तक अपना कार्यभार नहीं संभालेगी, उस समय तक मरीजों को सरकारी लैब और निजी लैब में ही टेस्ट करवाने होंगे।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने क्रसना डायग्नोस्टिक के साथ सरकारी अस्पतालों में 233 प्रकार के निशुल्क टेस्ट करवाने का अनुबंध किया है। कंपनी को 21 मई से कामकाज संभाले के निर्देश दिए गए हैं लेकिन आधारभूत ढांचा विकसित करने में अभी कंपनी को कुछ समय और लगेगा। इससे साफ है कि कुछ दिन और लोगों को टेस्ट करवाने के लिए सरकारी लैब में लगने वाली कतारों में घंटों इंतजार करना होगा या फिर निजी लैब में महंगे दामों पर टेस्ट करवाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजीव वर्मा ने बताया कि क्रसना डायग्नोस्टिक लैब मई महीने के अंत में टेस्ट करना शुरू कर देगी। मरीजों को इसके बंद होने से कोई समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed