फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   sports turnamanet in mirva school

कबड्डी में रामानुजम सदन प्रथम

Mon, 23 Nov 2015 06:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)। Updated Mon, 23 Nov 2015 06:43 PM IST
विज्ञापन
sports turnamanet in mirva school

मिनर्वा स्कूल घुमारवीं में सोमवार को खेलकूद स्पर्धा का आयोजन किया गया। इसमें छठी से आठवीं कक्षा तक के छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, शतरंज, कैरम बोर्ड, दौड़ और गोला फेंक सहित अन्य स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने भाग लिया।

विज्ञापन


इसमें बच्चों को 6 विभिन्न सदनों में बांटा गया था। लड़कों की कबड्डी में रामानुजम सदन के कर्तव्य, अनमोल, अभिषेक, अक्षत, शिवम, शुभम, आयुष, और नितिन ने पहला स्थान झटका। जबकि अरिस्तोटल सदन से अनिरुध, रक्षित, अनमोल, कुणाल, रोहित, मुदित, अभिषेक और पंकज ने दूसरा स्थान पर हासिल किया।
विज्ञापन


लड़कियों की खो-खो में रामानुजम सदन की शिवाली, नैना, दिशा, अपूर्वा, गुनिषा, आस्था, अरुषि और कनिष्का ने पहला जबकि रमन सदन से वंदना, मुस्कान, रिधि, मुस्कान, निकिता, शिवानी, साक्षी, प्रतिष्ठा और सानिया ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कों की खो-खो में रामानुजम सदन के रिजुल, विवेक, आदित्य, विशाल, शुभम, गौरव, शिवांशु, आदर्श और ऋषभ ने पहला स्थान प्राप्त किया।

आर्य भट्ट सदन से अभिषेक, नितिन, दिव्यांश, साहिल अभय, सात्विक, रोहित, पियूष और सुशांत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों की बैडमिंटन प्रतियोगिता में रमन सदन से दिव्यांश और प्रज्वलित पहले स्थान पर रहे जबकि आर्यभट्ट सदन से हर्ष और दिग्विजय ने दूसरा स्थान हासिल किया।

लड़कियों में अंशिता और कनिका पहले स्थान पर रहे जबकि अरिस्तोटल सदन की पायल और महक ने दूसरा स्थान पर हासिल किया। लड़कों की शतरंज में छमूजवद सदन के हर्षित पहले तलंइजंज सदन के दिव्यांश दूसरे स्थान पर रहे। लड़कियों में रथ्रफोर्ड सदन की जागृति प्रथम और तक्षिका दूसरा स्थान प्राप्त किया।


 कैरम बोर्ड प्रतियोगिता में लड़कों में रमन सदन से रोहित और पियूष पहले स्थान पर जबकि अरिस्तोटल सदन से अनुपम और निशांत दूसरे स्थान पर रहे। जबकि लड़कियों में रामानुजम सदन से अर्पिता और अक्षुला प्रथम, तलंइीजंज सदन की इशिता और वदिशा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

लड़कों की दौड़ में आयुष प्रथम, आदित्य दूसरे जबकि अभिषेक तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों में नैना पहले, गरिमा दूसरे और वंदना ने तीसरा स्थान झटका। गोला फेंक प्रतियोगिता में लड़कियों के वर्ग में श्रेया प्रथम, ईशा दूसरे तथा भूमिका तीसरे स्थान पर रहीं।


जबकि लड़कों में हर्षित पहले, चंदन दूसरे और अभिषेक ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य परवेश चंदेल ने बच्चों से हर क्षेत्र में अपनी क्षमता के अनुसार हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed