फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Speech competitions are a powerful platform to bring positive change in society.

Bilaspur News: समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का सशक्त मंच हैं भाषण प्रतियोगिताएं

Sun, 28 Sep 2025 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 28 Sep 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Speech competitions are a powerful platform to bring positive change in society.
घंडालवीं कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागी व अध्यापक। स्रोत: कॉलेज प्रबंधन
समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से चलने वाला महाअभियान है बेटी पढ़ाओ,बेटी बचाओ
विज्ञापन

समाज में लिंगानुपात सुधारना, बालिकाओं की शिक्षा, सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना कार्यक्रम का उद्देश्य

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय घंडालवीं में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहयोग से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम पर प्रेरक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्राचार्य रीता शर्मा ने की। आयोजन का उद्देश्य समाज में लिंगानुपात सुधारना, बालिकाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाना था।

संचालन सहायक प्रोफेसर कंचन ठाकुर ने किया। प्रतियोगिता में छात्रों के भाषण का मूल्यांकन सहायक प्रोफेसर सीमा शर्मा और वीरेंद्र शर्मा ने किया। मुख्यातिथि सीडीपीओ रंजना शर्मा रहीं। उन्होंने छात्रों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि भाषण प्रतियोगिताएं केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का सशक्त मंच हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ न केवल नारा है, बल्कि समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से चलने वाला महा-अभियान है। हमें गर्व है कि हमारे युवा इस संदेश को आगे बढ़ा रहे हैं। प्राचार्य रीता शर्मा ने कहा कि बेटी केवल परिवार की नहीं, बल्कि समाज की धरोहर है। उसे शिक्षित और सुरक्षित वातावरण देना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। महाविद्यालय इस तरह के आयोजनों से छात्रों में सामाजिक चेतना और जिम्मेदारी का भाव जागरूक करता है। इस अवसर पर सुपरवाइजर सुनील, परवाइजर कीर्ति, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अमित, बिलासपुर की सुप्रसिद्ध कलाकार फूलां चंदेल सहित विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। प्रतियोगिता के अंत में विजेताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही पोषण अभियान माह के तहत छात्रों को स्वस्थ जीवनशैली के लिए फल वितरित किए गए। इस कार्यक्रम ने महाविद्यालय के छात्रों को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और बालिकाओं के सशक्तिकरण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed