फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Spectators danced on the second evening of Nalwadi fair

Bilaspur News: अनुज शर्मा के गाया...साड्डे नाल रहोगे तो ऐश करोगे...तो झूमा उठा बिलासपुर

Wed, 22 Mar 2023 12:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 22 Mar 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Spectators danced on the second evening of Nalwadi fair
बिलासपुर। राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने हिंदी, पहाड़ी और पंजाबी गानों से दर्शकों को खूब झुमाया। संध्या के स्टार कलाकार इंडियन आइडल फेम अनुज शर्मा, चंबा के काकू राम ठाकुर, वाइस ऑफ इंडिया फेम राखी गौतम और सुरेश शर्मा रहे। अनुज शर्मा नेे देवा श्री गणेशा से शुरुआत की। इसके बाद ले जाए तुझे हवाएं, केसरिया तेरा इश्क है पिया, तेरी झलक अशरफी सिरवली, मेरे उम्र के नौजवानों दिल न लगाना ओ दीवानो, साड्डे नाल रहोगे तो ऐश करोगे, दिल ले गई कुड़ी गुजरात दी, तारे गिन गिन गुजारा रातों आदि गीत सुनाकर दर्शकों को झुमाया। उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने भी अनुज शर्मा के साथ गाने गुनगनाए।
विज्ञापन



काकू राम ठाकुर ने चंबा वार की नदिया पार आओ लाल रंगीए, दिल चोरी साडा हो गया गीत सुनाए। राखी गौतम ने आओ हजूर तुमको सितारों में ले चलू, ओ लडक़ा आंख मारे, ओ मेरे ढोला, पतली कमरिया तेरी, करी लेनी पहाड़ी री सैर गीत प्रस्तुत किए। सुरेश शर्मा ने गोरा-गोरा मुखड़ा तेरा दिखा हो, लच्छी-लच्छी लोग गलांदे, यार न मिलना दिलदार नी मिलना बिलासपुर जैसा प्यार नहीं मिलना गाने प्रस्तुत किए। इससे अलावा जगमोहन नेगी ने मेजिक शो प्रस्तुत कर खूब तालिया बटोरी।
विज्ञापन




पावनी ग्रुप ने डांस, पकज ने कॉमेडी, प्रदीप शर्मा, मुकेश, राकेश, पंकज डोगरा, निशा, किरण, दिनेश, ऊना की रजीया शान, निधि, हितेश, सुरेश, मनोज, रोमा और रूप लाल, प्रस्तुतियां देकर कर खूब तालियां बटोरी। संध्या में मिस कहलूर प्रतियोगिता के दूसरा राउंड भी कराया गया। सांस्कृतिक संध्या में पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने मुख्यातिथि रहे। इस मौके पर जिला के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ, स्थानीय राजनेता और भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed