{"_id":"634eedfc1ac88347655cc97a","slug":"sp-new-muhim-bilaspur-news-sml4253864102","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी कार्यालय-आवास के बाहर नोटिस, कृपया दिवाली का तोहफा न लाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी कार्यालय-आवास के बाहर नोटिस, कृपया दिवाली का तोहफा न लाएं
शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर फटाफट
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के कार्यालय के दरवाजे पर लगा कृपया दिवाली का तोहफा न लाएं का पोस्टर। संवा?
- फोटो : BILASPUR
Link Copied
बिलासपुर। अपने निर्भीक फैसलों से अपनी एक खास पहचान बनाने वाले एसपी बिलासपुर का एक और निर्णय जनता में चर्चा का विषय बना हुआ है। एसपी ने मंगलवार को अपने कार्यालय और आवास के बाहर नोटिस लगवाया कि कृपया दिवाली का तोहफा न लाएं।
विज्ञापन
एसपी दिवाकर शर्मा प्रदेश के ही नहीं बल्कि देश के भी ऐसे पहले पुलिस अधिकारी होंगे जिन्होंने इस तरह की अनूठी पहल की है। उनके इस कार्य की सराहना न केवल जनता बल्कि अधिकारी और कर्मचारी भी कर रहे हैं। अपनी टीम को ड्यूटी के दौरान सजग रहने और ईमानदारी से कार्य करने का पाठ पढ़ाने वाले दिवाकर शर्मा ने इस तरह का नोटिस लगाकर अन्य अधिकारियों के लिए भी मिसाल पेश की है।
विज्ञापन
बताते चलें कि दिवाकर शर्मा जिस भी जिले में एसपी का कार्यभार संभालते हैं, उस जिले के थानों से लेकर कार्यालय तक पुलिस कर्मचारियों और जवानों की कार्यशैली में सुधार हो जाता है। ड्यूटी के दौरान शराब पीना तो दूर पुलिस जवान किसी मामले में कार्रवाई करने के लिए लेटलतीफी भी करें तो एसपी कार्रवाई करते हैं। उन्होंने पहले भी ऐसे कई उदाहरण पेश किए हैं। कई जवानों को नशे में ड्यूटी करने पर पिट्ठू की सजा सुना चुके हैं। अब दिवाली के तोहफों के लिए इनकार का नोटिस लगाकर इन्होंने एक नया उदाहरण पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।