फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Sonu achieved first place in musical chair competition

Bilaspur News: म्यूजिकल चेयर स्पर्धा में सोनू ने हासिल किया पहला स्थान

Fri, 09 Aug 2024 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Sonu achieved first place in musical chair competition
-आंगनबाड़ी केंद्र रीड़ी में जागरूकता शिविर आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। प्राथमिक पाठशाला रीड़ी के आंगनबाड़ी केंद्र में विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता नवदुर्गा सेल्फ ग्रुप की प्रधान सीमा देवी ने की।

कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी और म्यूजिकल चेयर गेम प्रतियोगिता कराई गई। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सुनील ने पहला, मधुबाला ने दूसरा और बलवीर कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में सोनू कुमारी ने पहला, सोमा देवी ने दूसरा और पूनम देवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्वास्थ्य शिक्षक विजय कुमारी ने बताया कि स्तनपान, शिशु के स्वास्थ्य और जीवन रक्षा को सुनिश्चित करने के सबसे प्रभावी तरीकों में से एक है। मां का दूध नवजात शिशु के लिए रक्षा सूत्र की तरह काम करता है। मां का दूध बच्चे के लिए जीवनदायिनी अमृतधारा के समान है। उन्होंने बताया कि पहले के जमाने में बिना सही जानकारी या अंधविश्वास के चलते लोग बच्चे के जन्म के तुरंत बाद स्तन में जो पहली बार पीले रंग का जो दूध आता है, उसको निकाल कर फेंक देते हैं, लेकिन सच तो यह है कि पहला दूध नवजात शिशु के संरक्षण के लिए सबसे जरूरी होता है। यह दूध प्रोटीन और एंटीबॉडी के गुण से भरपूर होता है जो शिशु के इम्युनिटी लेवल को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाता है। यह नवजात शिशु के डाइजेस्टिव सिस्टम को बेहतर बनाने में भी बहुत मदद करता है। मां का दूध बच्चे का दिमाग तेज करने में मदद करता है। स्तनपान कराने से मां और बच्चे के बीच में मानसिक संबंध स्थापित होता है। इससे मां में ओवेरियन और ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम होता है। बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग कराने से वजन कम होने में भी मदद मिलती है। उन्होंने माताओं को दूध पिलाने के तरीके जैसे कि पोजिशनिंग अटैचमेंट के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर गर्भवती, धात्री महिलाओं के साथ प्राइमरी स्कूल के बच्चों सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed