{"_id":"63ee3d2a721ef791f20d008a","slug":"solar-power-plant-of-500-kw-power-capacity-will-be-installed-at-bandla-dhar-bilaspur-news-c-19-1-62829-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: बंदला धार में लगेगा 500 किलोवाट विद्युत क्षमता का सौर ऊर्जा का प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: बंदला धार में लगेगा 500 किलोवाट विद्युत क्षमता का सौर ऊर्जा का प्लांट
Thu, 16 Feb 2023 07:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 16 Feb 2023 07:56 PM IST
विज्ञापन
बंदला धार जहां लगेगा सौर ऊर्जा प्लांट। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-प्रशासन ने प्लांट के लिए चयनित की 12 बिस्वा भूमि
-वन विभाग की स्वीकृति के बाद शुरू होगा काम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर शहर के साथ बंदला धार पर 500 किलोवाट विद्युत क्षमता का सौर ऊर्जा का प्लांट लगाया जाएगा। प्लांट के लिए प्रशासन ने बंदला गांव में 12 बिस्वा भूमि को चयनित कर लिया। अब वन विभाग की स्वीकृति के बाद काम शुरू हो जाएगा। ।
बंदला में लगने वाले सौर ऊर्जा प्लांट के लिए चयनित भूमि का हाल ही में सदर एसडीएम अभिषेक गर्ग निरीक्षण किया था। इस सौर ऊर्जा प्लांट को हिम ऊर्जा विभाग लगाएगा। प्लांट से 500 किलोवाट (8 लाख यूनिट) बिजली एक साल में तैयार की जाएगी। इस बिजली को विद्युत बोर्ड खरीदेगा। बिजली की आपूर्ति बंदला सहित आस-पास के गांवों को की जाएगी। साथ ही क्षेत्र की स्ट्रीट लाइट को भी बिजली निशुल्क दी जाएगी। प्लांट की क्षमता भविष्य में बढ़ाई भी जाएगी। बता दें कि बंदला की धार पैराग्लाइडिंग के लिए प्रसिद्ध है। यहां देश विदेश के पैराग्लाइडर पहुंचते हैं। इसके अलावा यहां पर उत्तरी भारत का दूसरा हाइड्रो कॉलेज भी है। सौर ऊर्जा प्लांट लगने के बाद यह धार बिजली का उत्पादन के लिए भी जानी जाएगी। एसडीएम सदर अभिषेक कुमार गर्ग ने बताया कि बंदला धार में सौर ऊर्जा पावर प्लांट लगाया जा रहा है। इस के लिए 12 बिस्वा भूमि चिन्हित कर ली है। प्लांट लगाने के लिए एफसीए फाइल तैयार की जा रही है। यह प्लांट के लगने से हिमाचल प्रदेश सौर ऊर्जा क्षेत्र में ऊंची छलांग लगाएगा। यह प्लांट प्रदेश को ग्रीन राज्य बनाने में भी मददगार साबित होगा।