फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Soil collected from 108 divisions of Jhanduta

Bilaspur News: झंडूता के 108 मंडलों से मिट्टी की संग्रहित

Sun, 10 Sep 2023 06:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 06:26 PM IST
विज्ञापन
Soil collected from 108 divisions of Jhanduta
मेरी माटी, मेरा अभियान : समय से पहले झंडूता भाजपा मंडल ने लक्ष्य को किया पूरा
विज्ञापन

-प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष ने झंडूता मंडल के कार्यों की सराहना की

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मेरी माटी, मेरा अभियान के तहत झंडूता भाजपा मंडल ने रविवार को सभी 108 मंडलों से मिट्टी संग्रहित करने का कार्य पूरा कर लिया। रविवार को झंडूता मंडल में आयोजित कार्यक्रम में सभी बूथों से लाई गई मिट्टी कलश में एकत्रित की गई। इस कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष वीरेंद्र कंवर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
उन्होंने कहा कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह कलश दिल्ली भेजा जाएगा, जहां इसकी मिट्टी अमृत वाटिका के निर्माण में प्रयोग की जाएगी। कंवर ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। इसकी सदस्य संख्या 17 करोड़ से अधिक हो चुकी है। राजनीतिक कार्य करने के साथ ही भाजपा समाज के हर वर्ग को जोड़ने के लिए रचनात्मक कार्य भी बखूबी कर रही है। उन्होंने झंडूता भाजपा की सराहना करते हुए कहा कि यह मंडल संगठन समेत अन्य सभी कार्यों के लिए दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत साबित हो रहा है। इसके लिए पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता बधाई का पात्र है।
विज्ञापन

झंडूता विधायक जीतराम कटवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे विश्व की चिंता करते हैं। जी-20 शिखर सम्मेलन की सफल मेजबानी से उन्होंने जहां एक बार फिर से अपनी नेतृत्व क्षमता का लोहा मनवाया है, वहीं एक धरती एक परिवार, एक भविष्य पर जोर देकर उन्होंने सभी का दिल भी जीत लिया। अफ्रीकन यूनियन को जी-20 का स्थायी सदस्य बनाने का भारत का प्रस्ताव सभी देशों की सहमति से पारित हो गया। इसी तरह सभी देशों ने नई दिल्ली घोषणा पत्र भी एक स्वर में मंजूर कर लिया। देश की तरक्की और विकास के लिए नरेंद्र मोदी जैसे नेता का नेतृत्व बेहद जरूरी है। इसके लिए लोकसभा चुनाव में झंडूता से भाजपा को 20 से 25 हजार वोटों की बढ़त दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। झंडूता में मंडल कार्यकारिणी के साथ ही महिला अनुसूचित जाति और किसान मोर्चा का गठन भी कर लिया गया है। इसी कड़ी में अल्पसंख्यक, ओबीसी और युवा मोर्चा का गठन भी जल्द कर दिया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि मंडल के साथ ही सभी मोर्चे पहले से बेहतर ढंग से काम करेंगे। इस मौके पर भाजपा प्रदेश सचिव नरेंद्र अत्री, झंडूता मंडल अध्यक्ष रसम सिंह चंदेल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरदयाल सिंह चंदेल समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed