{"_id":"6abcfea128ccfcab890b568d","slug":"small-entrepreneurs-from-bilaspur-will-connect-to-the-online-market-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-168892-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: ऑनलाइन बाजार से जुड़ेंगे बिलासपुर के छोटे उद्यमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: ऑनलाइन बाजार से जुड़ेंगे बिलासपुर के छोटे उद्यमी
विज्ञापन
उद्योग विभाग ने नैबकॉन्स के सहयोग से आरएएमपी कार्यक्रम के तहत करवाई कार्यशाला
विशेषज्ञों ने ई-कॉमर्स, डिजिटल मार्केटिंग और ऑनलाइन ब्रांडिंग के बताए तरीके
बदलती ग्राहकों की पसंद के अनुसार उत्पाद और सेवाओं में बदलाव पर दिया जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्थानीय स्तर पर कारोबार करने वाले छोटे उद्यमियों को ऑनलाइन बाजार से जोड़ने की कवायद शुरू हुई है। इसके तहत बुधवार को बिलासपुर में एमएसएमई उद्यमियों के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विशेषज्ञों ने ई-कॉमर्स के माध्यम से उत्पाद बेचने, डिजिटल मार्केटिंग करने और ऑनलाइन ब्रांड तैयार करने के तरीके बताए।
उद्योग विभाग ने नैबकॉन्स के सहयोग से आरएएमपी कार्यक्रम के तहत कार्यशाला करवाई। जिला उद्योग केंद्र बिलासपुर के महाप्रबंधक तिलक ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने उद्यमियों को बदलते कारोबारी माहौल के अनुसार काम करने और नई तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में बाजार में सफलता एवं स्थायित्व और ई-कॉमर्स रणनीतियां विषय पर विशेषज्ञों ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्राहकों की पसंद और खरीदारी का तरीका तेजी से बदल रहा है। ऐसे में उत्पाद तैयार करने के साथ उसकी मार्केटिंग और ग्राहकों तक पहुंच बनाना भी कारोबार का अहम हिस्सा है।
ई-कॉमर्स सत्र में ऑनलाइन प्लेटफार्म से उत्पादों की बिक्री, ग्राहकों तक पहुंच बनाने, डिजिटल मार्केटिंग और ऑनलाइन ब्रांडिंग की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि डिजिटल माध्यमों के इस्तेमाल से छोटे उद्यमी भी अपने उत्पादों को स्थानीय बाजार से बाहर पहुंचा सकते हैं और नए ग्राहक तलाश सकते हैं।
विज्ञापन
उद्यमियों को बाजार की जरूरत के अनुसार उत्पाद और सेवाओं में बदलाव करने तथा कारोबार में डिजिटल तकनीक को शामिल करने के बारे में भी बताया गया। कार्यशाला का उद्देश्य एमएसएमई उद्यमियों को बदलते बाजार के अनुरूप तैयार करना और ई-कॉमर्स के माध्यम से कारोबार विस्तार के लिए व्यावहारिक जानकारी देना रहा।