फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Slogans of 'Save Democracy, Save the Nation' echoed in Jhanduta

Bilaspur News: झंडूता में गूंजे लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ के नारे

Sun, 18 Oct 2026 12:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Slogans of 'Save Democracy, Save the Nation' echoed in Jhanduta
झंडूता में रैली निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत: कांग्रेस
कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की उठाई मांग, राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। लोकतंत्र की रक्षा और संवैधानिक मूल्यों की सुरक्षा की मांग को लेकर शनिवार को झंडूता ब्लॉक कांग्रेस ने रैली निकाली। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय कुमार कौशल की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ के नारे लगाए। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन उपमंडलाधिकारी झंडूता अर्शिया शर्मा को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की गई।
इस दौरान हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विवेक कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता कायम रहना जरूरी है। चुनावी प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता का विश्वास बना रहे।
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने संवैधानिक मूल्यों की रक्षा पर जोर देते हुए कहा कि चुनावी व्यवस्था की निष्पक्षता और पारदर्शिता देशहित में जरूरी है। उन्होंने राष्ट्रपति से ज्ञापन के माध्यम से उठाई गई मांगों पर गौर करने का आग्रह किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed