{"_id":"69fb48daa75427eacc05bac6","slug":"sleeper-bus-running-without-valid-permit-was-chased-and-caught-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-159396-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बिना वैध परमिट दौड़ रही स्लीपर बस को पीछा कर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बिना वैध परमिट दौड़ रही स्लीपर बस को पीछा कर पकड़ा
Wed, 06 May 2026 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 06 May 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
फोरलेन पर परिवहन विभाग की ओर से पकड़ी गई निजी स्लीपर बस। स्रोत: जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोरलेन पर आरटीओ की बड़ी कार्रवाई
दिल्ली-मनाली रूट पर चल रही थी बस
-भराड़ी पुल के पास रोकी गई; भारी जुर्माना और जब्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट/गेहड़वीं (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश में बिना वैध परमिट और जरूरी दस्तावेजों के चल रही स्लीपर बसों पर परिवहन विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में आरटीओ बैरियर गरामोड़ की अधिकारी विद्या देवी के नेतृत्व में टीम ने फोरलेन पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार दिल्ली से मनाली की ओर जा रही एक निजी स्लीपर बस को रोकने का संकेत दिया गया, लेकिन चालक बस को भगाकर आगे ले गया। इसके बाद आरटीओ टीम ने पीछा करते हुए भराड़ी पुल के समीप बस को काबू में ले लिया। बताया जा रहा है कि संबंधित बस के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर बिलासपुर और स्वारघाट आरटीओ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए बस को जब्त कर दिया और मौके पर ही भारी जुर्माना भी लगाया। परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में वर्ष 2008 के नोटिफिकेशन के तहत स्लीपर कोच बसों के संचालन पर विशेष नियम लागू हैं, खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए। विभाग ने साफ किया है कि प्रदेश के प्रवेश द्वारों और पर्यटन स्थलों पर अवैध रूप से चल रही लग्जरी बसों के खिलाफ विशेष अभियान जारी रहेगा। बिना टैक्स और परमिट के चलने वाले वाहनों पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
दिल्ली-मनाली रूट पर चल रही थी बस
-भराड़ी पुल के पास रोकी गई