फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Six students selected in a famous hotel

बिलासपुर कॉलेज के बी-वॉक विभाग के छह विद्यार्थियों का प्रख्यात होटल में चयन

Thu, 02 Jun 2022 12:54 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Six students selected in a famous hotel
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर में बी-वॉक (बैचलर ऑफ वोकेशनल एजुकेशन) के अंतर्गत चलाए जा रहे हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म विषय के अंतिम वर्ष के छह विद्यार्थियों ने नामी होटल में प्लेसमेंट लेकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
इन विद्यार्थियों का बंगलूरू के एक होटल में चयन हुआ है। यह होटल उद्योग के क्षेत्र में भारत का सबसे प्रसिद्ध ब्रांड है। विद्यार्थियों ने इस कामयाबी के लिए शिक्षकों, विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. अतुल गुप्ता और कॉलेज प्राचार्य नीना वासुदेवा का आभार व्यक्त किया है। विद्यार्थियों ने इस कोर्स की विशेषताओं को विशेष रूप से प्रकट करते हुए कहा कि इस कोर्स में थ्योरी के साथ ऑन जॉब ट्रेनिंग के प्रावधान ने उन्हें यह अवसर प्राप्त करने में मदद की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस कोर्स में ऑन जॉब ट्रेनिंग पर विशेष जोर दिया जाता है, जिससे विद्यार्थियों को औद्योगिक आवश्यकता के हिसाब से प्रशिक्षित किया जाता है। अंतिम वर्ष के आते-आते विद्यार्थी इतने कुशल हो जाते हैं कि उन्हें इंटरव्यू के माध्यम से कहीं भी नौकरी प्राप्त करने में सफलता मिल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अपनी पढ़ाई के साथ-साथ विभाग के अध्यापकों ने उन्हें विशेष रूप से साक्षात्कार के तरीके और संवाद कौशल की बारीकियों के बारे में बताया, जिसकी वजह से वे सब यह नौकरी प्राप्त कर सकें। इससे पहले ये विद्यार्थी विभिन्न पांच सितारा होटल में अपनी इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग कर रहे थे। वहां पर भी इन्हें नौकरी के लिए प्रस्ताव आया था। विद्यार्थियों की इस कामयाबी पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. नीना वासुदेवा तथा विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. अतुल गुप्ता ने विद्यार्थियों को उनकी इस कामयाबी के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विभाग के प्रशिक्षक अमित चंदेल, प्रेम शर्मा, किशोर कुमार, पूर्वेश पंडित, कर्मचंद, विनोद कुमार, मोनिका, गौतम दत्त और संतोष कुमारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed