{"_id":"62795afafd10783b4328a8f3","slug":"site-for-passing-of-2000-trucks-selected-in-rani-kotla-in-bilaspur-bilaspur-news-sml408307530","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हजार ट्रकों की पासिंग के लिए रानी कोटला में जगह चिन्हित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हजार ट्रकों की पासिंग के लिए रानी कोटला में जगह चिन्हित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अल्ट्रा टेक सीमेंट फैक्टरी में सीमेंट ढुलाई का कार्य कर रहे करीब 2,000 ट्रक संचालकों के लिए राहत की खबर है। इन ट्रकों की पासिंग अब रानी कोटला में ही सुनिश्चित करने की कवायद तेज हो गई है। पॉसिंग के लिए रानी कोटला में आरटीओ बिलासपुर रामपाल ने जगह भी चिह्नित कर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
परिवहन सभा खारसी के प्रेस सचिव कुलदीप ठाकुर ने बताया कि ट्रक ऑपरेटरों को पासिंग की सुविधा घर द्वार मिल सके, इस मांग को लेकर कई बार परिवहन सभाओं के प्रतिनिधिमंडल जिला प्रशासन से मिले थे।
उन्होंने कहा कि अब अल्ट्रा टेक सीमेंट कंपनी से जुड़े जिले की 10 पंचायतों के लगभग 2,000 वाहनों के संचालकों समेत लोगों को भी वाहन पास करवाने की सुविधा घर के नजदीक ही उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन
सभा के महासचिव दौलत सिंह ठाकुर ने बताया कि पहले यहां के ट्रक ऑपरेटरों को बिलासपुर स्थित कार्यालय में गाड़ियां पास करवाने के लिए जाना पड़ता था। इससे जहां समय की बर्बादी होती थी तो आर्थिक नुकसान भी होता था।
कहा कि सोमवार को आरटीओ बिलासपुर ने चिन्हित जगह का निरीक्षण किया और रानी कोटला के संग्राणा स्थित ग्राउंड को पासिंग के लिए सही बताया। आरटीओ ने परिवहन सभाओं को यहां एक कमरा उपलब्ध कराने के लिए कहा है, जिसमें विभाग के अधिकारी व कर्मचारी बैठ सकें।