फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Shri Ram Katha begins at the Shiva temple in Bagh Manhan with a Kalash Yatra.

Bilaspur News: शिव मंदिर बाग मनहन में कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा शुरू

Mon, 19 Oct 2026 12:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram Katha begins at the Shiva temple in Bagh Manhan with a Kalash Yatra.
शिव मंदिर बाग मनहन में श्री राम कथा के शुभारंभ अवसर पर कलश यात्रा निकालते हुए श्रद्धालु। स्रोत:
कथावाचक केशवानंद महाराज ने बताए भगवान श्रीराम के आदर्श
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। शिव मंदिर बाग मनहन में नौ दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। कथा के पहले दिन गांव की महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ कलश यात्रा निकाली। इससे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम का स्मरण कर सुख-समृद्धि की कामना की। कथा वाचक केशवानंद जी महाराज ने श्रीराम कथा का वर्णन करते हुए इसके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाली प्रेरणा भी है। भगवान श्रीराम का जीवन मर्यादा, सत्य, त्याग, प्रेम और कर्तव्य पालन का प्रतीक है। उनके आदर्शों को अपनाकर व्यक्ति अपने जीवन को बेहतर बना सकता है।

उन्होंने कहा कि राम कथा के श्रवण से मन को शांति मिलती है और धर्म एवं सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। भगवान श्रीराम ने कठिन परिस्थितियों में भी सत्य और धर्म का मार्ग नहीं छोड़ा। उनका जीवन माता-पिता का सम्मान करने, बड़ों की आज्ञा का पालन करने और समाज में प्रेम व भाईचारा बनाए रखने की सीख देता है। इस अवसर पर सतपाल शर्मा, रमेश शर्मा, छोटे लाल, सुनील शर्मा, मनोज कुमार, राकेश कुमार, शिवांश, शिवम सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed