फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   shopkeeper died due to electric shock

तलाई में छत पर टहल रहा था दुकानदार, करंट लगने से मौत

Sun, 05 Jun 2022 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
shopkeeper died due to electric  shock
शाहतलाई (बिलासपुर)। नगर पंचायत तलाई में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान पंकज कुमार पुत्र रामदास निवासी तलाई के रूप में हुई है। वह गुरुनाझाड़ी मंदिर के पास दुकान करता था। राकेश कुमार ने शाहतलाई थाना पुलिस को बताया कि उसका भाई पंकज कुमार मकान की छत पर टहल रहा था। मकान के ऊपर से 11केवी एचटी लाइन गुजरती है। आशंका जताई कि बिजली आने पर उसको करंट लग गया होगा। परिजन बेहोशी की हालत में युवक को बड़सर अस्पताल ले गए, लेकिन उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने घुमारवीं अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसडीएम झंडूता कुलदीप सिंह पटियाल ने कहा कि नगर पंचायत तलाई में करंट लगने से युवक की मौत हुई है। पीड़ित परिवार को हलका पटवारी झबोला सुनील कुमार ने 10,000 रुपये की फौरी राहत दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed