{"_id":"636d514118742350960c3a2b","slug":"shooter-of-utterakhand-arrested-bilaspur-news-mbd446941667","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड का शूटर बदमाश पिस्टल समेत गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड का शूटर बदमाश पिस्टल समेत गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर (रामपुर)। कोतवाली पुलिस ने नैनीताल हाईवे किनारे खड़े उत्तराखंड निवासी एक शातिर शूटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देसी पिस्टल व मैगजीन बरामद की है। गिरफ्तार शूटर पत्नी के हत्यारोपी जयदीप सिंह का खास दोस्त है।
कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र सिंह के अनुसार बृहस्पतिवार की सुबह दिन में करीब 10:30 मुखबिर ने उन्हें सूचना दी कि हल्द्वानी की जेल से आजीवन कारावास की सजा में पैरोल पर छूटे बदमाश राहुल राठौर पुत्र श्यामाचरण राठौर निवासी मोहल्ला खेड़ा थाना व कोतवाली रुद्रपुर नैनीताल हाईवे स्थित डिबडिबा गेट स्थित एक प्लाईवुड फैक्टरी के निकट खड़ा है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देसी पिस्टल, देसी मैगजीन व छह कारतूस जिंदा 32 बोर बरामद करने का दावा किया है। बकौल पुलिस पूछताछ में राहुल ने स्वीकार किया कि उसके खिलाफ रुद्रपुर, हल्द्वानी के थानों में जानलेवा हमला, हत्या आदि के 6 मुकदमे दर्ज हैं। वह पत्नी के हत्यारोपी ग्राम डिबडिबा निवासी जयदीप सिंह का खास दोस्त है। उसने बताया कि जेल से पैरोल पर रिहा होने के बाद वह अक्सर जयदीप सिंह के घर आया जाया करता था। पूछताछ में राहुल ने पुलिस को बताया कि वह आज क्षेत्र में कहीं जा रहा था और जाने की फिराक में हाईवे किनारे डिबडिबा गेट के समीप खड़ा हुआ था कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।