फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Shipra and Ayush's team winner in quiz competition

Bilaspur News: शिप्रा और आयुष की टीम प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में विजेता

Thu, 14 Sep 2023 07:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 07:20 PM IST
विज्ञापन
Shipra and Ayush's team winner in quiz competition
- प्रदेश एड्स नियंत्रण समिति की ओर से क्षेत्रीय अस्पताल में हुई प्रतियोगिता
विज्ञापन

-दोनों प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जिले का करेंगे प्रतिनिधित्व

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रदेश एड्स नियंत्रण समिति की ओर से यूथ फेस्ट 2023 के तहत क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिले भर से सात टीमों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। इस दौरान जिला एड्स कार्यक्रम अधिकारी तासीन मुस्ताक मौजूद रहीं।

स्वास्थ्य शिक्षक दीप कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में शिप्रा और आयुष की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं कृतिका और स्वास्तिक की टीम दूसरे और सौम्या और शौर्य की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि जिन बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया वह सभी बहुत अच्छी तैयारी करके आए थे और प्रतियोगिता में कड़ी टक्कर देखने को मिली। इसमें जो टीम पहले स्थान पर रही है वह यूथ फेस्ट 2023 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। उन्होंने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने इसी कड़ी में शुक्रवार को ड्रामा प्रतियोगिता का आयोजन भी क्षेत्रीय अस्पताल में किया जाएगा। इस मौके पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परविंद्र और जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed