फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   servilance officer

पंचायत प्रधान और सचिव होंगे सर्विलांस अधिकारी: राजेश्वर गोयल

Fri, 17 Apr 2020 09:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
servilance officer
बिलासपुर। उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने कोरोना वायरस कोविड-19 के खतरे के दृष्टिगत जानकारी देते हुए बताया कि जिला के समस्त नागरिकों द्वारा कर्फ्यू से संबंधित विभिन्न प्रकार के दिशा निर्देशों की बेहतर ढंग से अनुपालना सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने आमजन से आग्रह कि वे सार्वजनिक स्थानों पर मॉस्क लगाकर घर से निकले और अधिकतर कपड़े से बने हुए मास्क का ही इस्तेमाल करें। उन्होंने यह भी कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। बताया कि पंचायतों में सर्विलांस की जिम्मेदारी अब पंचायत प्रधान एवं सचिव को दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उक्त दोनों ही अधिकारी क्वारंटाइन से घर भेजे गए व्यक्तियों तथा अन्य जिलों तथा विदेशों से आने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखेंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्य में यदि कोई भी कोताही बरतीं गई तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला में कर्फ्यू का प्रथम चरण सफल रहा है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि सामाजिक दूरी का उचित पालन ही इस बीमारी से निपटने का एकमात्र उपाय है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता समितियां तथा ग्रामीण आपदा प्रबंधन समितियां भी इस बीमारी से निपटने के लिए बनाई गई है। इसके अतिरिक्त स्वयं सहायता समूह, एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा मंडल इत्यादि लगभग 2500 स्वयं सेवियों की सूची तैयार की गई है जोकि इन समितियों के साथ मिलकर कार्य कोविड.19 से निपटने के लिए अपना सहयोग प्रदान करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला में इंटर स्टेट और इंट्रा स्टेट 11 नाके बनाए गए है। इन नाकों में यातायात शून्य के बराबर है।
उन्होंने बताया कि जिला के विभिन्न क्वारंटीन सेंटरों में ठहराए गए व्यक्तियों में से 395 में से 154 व्यक्ति ही शेष है। बाकी अन्य को होम क्वारंटीन किया गया है। बताया कि विद्यार्थियों की पढ़ाई में किसी भी प्रकार का व्यवधान न हो इसके लिए प्रदेश सरकार ने हिमाचल दूरदर्शन शिमला और एफएम रेडियो के माध्यम से 10वीं और जमा दो के विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई की सुविधा प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed