फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Senior Citizens' Assembly informed the Deputy Commissioner about the demands

Bilaspur News: वरिष्ठ नागरिक सभा ने मांगों को लेकर उपायुक्त को करवाया अवगत

Tue, 31 Jan 2023 08:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Senior Citizens' Assembly informed the Deputy Commissioner about the demands
बिलासपुर। वरिष्ठ नागरिक सभा बिलासपुर के पदाधिकारी उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय से मिले और से मांगों को उन्हें अवगत करवाया। सभा के महासचिव मस्त राम वर्मा ने बताया कि कुछ समय पूर्व शहर की समस्याओं को लेकर सभा ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर सभा की ओर से उपायुक्त को राष्ट्रपति की ओर से सम्मानित करने के लिए बधाई दी।
विज्ञापन

सभा के पदाधिकारी रतनलाल शर्मा ने बताया कि सभा के कार्यालय में सीढिय़ों के निर्माण और भवन की मरम्मत करवाने की मांग की गई है। साथ ही दो ए सी लगवाने के लिए भी आग्रह किया गया है। नगर के साथ लगती पंचायतों में लोगों के घर द्वार से कूड़ा करकट उठाने, स्ट्रीट लाइट लगवाने की भी मांग की गई । रौड़ा सेक्टर में डाकघर शीघ्र स्थापित किया जाए। उपायुक्त ने मांगों को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ सभा की बैठक आयोजित की जाएगी। सभा ने विधानसभा चुनावों में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सम्मानित होने के लिए उपायुक्त को टोपी और मफलर पहनाकर सम्मानित किया।इस मौके पर राजकुमार टाडू, मनमोहन भंडारी, रक्षा टाडू, शशिबाला, और सुरेश नड्डा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed