फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Senior Citizen Honor Ceremony, Barmana Adani ACC Gagal Cement Workers Club, Bilaspur

हमारा आधार और सभ्य समाज की नींव ही हमारे बुजुर्ग : गड़वी

Wed, 24 Apr 2024 11:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Senior Citizen Honor Ceremony, Barmana Adani ACC Gagal Cement Workers Club, Bilaspur
बिलासपुर के बरमाणा में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ नागरिक व अन्य। संवाद
-बच्चों को नशे से बचाने के लिए बुजुर्ग करे अपने अनुभव का प्रयोग
विज्ञापन

-बरमाणा अदाणी समूह ने वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बरमाणा अदाणी एसीसी गागल सीमेंट वर्कर्स के क्लब ने वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता अदाणी समूह के कार्यकारी निदेशक बसंत गड़वी ने की। उन्होंने कहा कि सभ्य समाज की नींव ही हमारे बुजुर्ग हैं। इनके पास इतना अनुभव है कि वे आज भी सुसंस्कारयुक्त माहौल बनाने में सक्षम हैं। ऐसे में भारत की अनमोल धरोहर बुजुर्गों का हर जगह सम्मान होना आवश्यक है ताकि उनके अनुभव और कुशल मार्गदर्शन से समाज के साथ देश को बेहतर दिशा दी जा सके। आज देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है, लेकिन खुली फिजाओं में सांस लेने का सौभाग्य देने वाले हमारे वरिष्ठ नागरिक और बुजुर्ग ही हैं। वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान सबसे पहले और जरूरी है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों ने वक्त की थपेड़ें खाकर स्वयं को पकाया है, ऐसे में उनका अनुभव और सानिध्य यदि किसी को मिलता है तो वह वास्तव में भाग्यशाली होता है। वरिष्ठ नागरिकों को भी चाहिए कि वे स्वेच्छा से आगे आएं और समाज को बेहतर दिशा देने के लिए कार्य करें। वहीं इसी मसले पर प्रोजेक्ट हेड, मुख्य प्रबंधक अदाणी एसीसी ग्रुप संजय वशिष्ठ ने कहा कि वर्तमान में नशा हमारी युवा पीढ़ी को खोखला कर रहा है। यह पीढ़ी बर्बादी की कगार पर निरंतर अग्रसर हो रही है। वरिष्ठ नागरिक अपने अनुभव और कुशल तरीकों से इस बर्बादी को रोकने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने सम्मान समारोह पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करना हमारे समाज की परम्परा है, इस परंपरा को आगे बढ़ाने का काम अदाणी एसीसी सीमेंट समूह शिद्दत से कर रहा है।

आयोजित समारोह में वरिष्ठ नागरिकों को शॉल व हिमाचली टोपी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सीएसआर के वरिष्ठ प्रबंधक हितेंद्र कपूर ने किया। इस कार्यक्रम में सीएमओ मुकेश सक्सेना, प्लांड हैड एचआर पदमनाभ शर्मा, एचआर विक्रमजीत सिंह, सीपीएम अधिकारी सुकांता बैनर्जी,अदाणी फाउंडेशन अधिकारी हरीश बंसल सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed