फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Selection of Bilaspur teams for state-level kabaddi

Bilaspur News: राज्य स्तरीय कबड्डी के लिए बिलासपुर की टीमों का चयन

Mon, 19 Oct 2026 12:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Selection of Bilaspur teams for state-level kabaddi
घुमारवीं स्कूल में राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता के लिए आयोजित ट्रायल में दमखम दिखाती
लड़के और लड़कियों के 14-14 खिलाड़ी चुने, 21 अक्तूबर से सोलन में होगी प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। 52वीं राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए बिलासपुर जिले की लड़के और लड़कियों की टीमों का चयन किया गया है। जिला कबड्डी एसोसिएशन की ओर से रविवार को शहीद विजय पाल स्मारक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घुमारवीं में आयोजित ट्रायल के बाद दोनों वर्गों में 14-14 खिलाड़ियों को चुना गया। प्रतियोगिता 21 अक्तूबर से सोलन में होगी। लड़कियों की टीम में कामना, अनामिका ठाकुर, यश्मिता ठाकुर, वैष्णवी, मीनाक्षी, तवलीन कौर, रिहाना चंदेल, अक्षिता, अंजलि धीमान, मुस्कान, स्नेहा, चांदनी, मोहिनी और अंशिका शामिल हैं। लड़कों की टीम में प्रिंस रघु, प्रिंस, अभिषेक, अखिलेश ठाकुर, शिवम ठाकुर, निक्षित शर्मा, सुजल जसवाल, शिवांश चंदेल, अमनदीप, राहुल ठाकुर, विकसित ठाकुर, साहिल, आदर्श और प्रिंस का चयन हुआ है।
जिला कबड्डी एसोसिएशन के प्रधान सुनील कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुए ट्रायल में खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा और दमखम दिखाया। ट्रायल के लिए खिलाड़ियों की आयु 20 वर्ष से कम निर्धारित थी। लड़कों के लिए अधिकतम वजन सीमा 75 किलोग्राम और लड़कियों के लिए 65 किलोग्राम रखी गई थी।
विज्ञापन

एसोसिएशन के महासचिव ओमप्रकाश वशिष्ठ ने बताया कि निर्धारित मानकों और खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर टीमों का चयन किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।

घुमारवीं स्कूल में राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता के लिए आयोजित ट्रायल में दमखम दिखाती

घुमारवीं स्कूल में राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता के लिए आयोजित ट्रायल में दमखम दिखाती

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed