{"_id":"61019e058ebc3e585935a6bb","slug":"security-agency-on-alert-after-khalistan-sologan-bilaspur-news-sml378482873","type":"story","status":"publish","title_hn":"नयनादेवी में खालिस्तान समर्थन के नारे लिखने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नयनादेवी में खालिस्तान समर्थन के नारे लिखने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। श्री नयनादेवी जी के कोलांवाला टोबा सड़क किनारे मंगलवार को खालिस्तान समर्थित नारे लिखने के बाद जिले की सारी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। बुधवार को डीएसपी श्री नयनादेवी पूर्ण चंद ने क्षेत्र का दौरा किया।
खालिस्तान के समर्थन में लिखे नारों को पुलिस ने काफी गंभीरता से लेते हुए पंजाब-हिमाचल की सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी है। इसके साथ भाखड़ा डैम में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जहां पर सुरक्षा एजेंसियां चौकस हो गई हैं, वहीं पुलिस ने हिमाचल की सीमाओं पर चेकिंग भी बढ़ा दी है। इसके अलावा गश्त भी बढ़ाई गई है।
बताते चलें कि मंगलवार को कौलावालां टोबा से श्री नयना देवी जी तक सड़क किनारे मील के पत्थरों पर खालिस्तान बिच तुहाड्डा स्वागत है, खालिस्तान जिंदाबाद, खालिस्तान की हद शुरू जैसे नारे लिखे गए थे। इसके बाद स्थानीय लोगों और श्री नयनादेवी जी आने वाले श्रद्धालुओं में खौफ है। पुलिस सतर्क हो गई। पुलिस जांच में जुटी है कि यह किसने किया है। बुधवार देर शाम तक इसका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
बुधवार को डीएसपी श्री नयनादेवी पूर्ण चंद ने उस जगह का दौरा किया जहां पर खालिस्तान समर्थन के नारे लिखे गए थे। उन्होंने बताया कि थाना कोट और स्वारघाट थाना को आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए हैं। पंजाब सीमाओं से सटे क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी गई है। नाकों पर चेकिंग भी बढ़ाई गई है।