फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   sealed panchayat building opened

18 दिन बाद खुला सलोआ पंचायत का सील भवन

Sat, 06 Feb 2021 11:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
sealed panchayat building opened
स्वारघाट (बिलासपुर)। पंचायतीराज चुनाव के समय आचार संहिता के दौरान पूर्व प्रधान ने सलोआ पंचायत कार्यालय को खोलकर रिकॉर्ड से छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी। इसके चलते 19 जनवरी को पंचायत भवन को सील कर दिया गया था। ग्राम पंचायत सलोआ के कार्यालय को प्रशासन ने अब लोगों की मौजूदगी में खोल दिया है। हालांकि पंचायत का रिकॉर्ड अभी भी सील है और एक कमेटी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

19 जनवरी को पूर्व पंचायत प्रधान, उसके पति और सहायक जेई पंचायत कार्यालय में रिकॉर्ड से छेड़छाड़ कर रहे थे। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एसडीएम स्वारघाट और पुलिस को कर दी थी। मौके पर एसडीएम स्वारघाट पुलिस टीम के साथ पहुंचे थे और पंचायत कार्यालय को सील कर दिया था। एसडीएम स्वारघाट ने बीडीओ को जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

ग्रामीणों तरसेम लाल शर्मा, सुखदेव, अजय चंदेल, तरसेम लाल आदि ने आरोप लगाए हैं कि पिछली पंचायत के कार्यकाल में घोटाले हुए हैं और इन घोटालों में पंचायत प्रधान से लेकर पंचायत के सभी वार्ड मेंबर शामिल हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत को खुला शौचमुक्त घोषित कर दिया है। जबकि जमीनी स्तर पर ऐसा नहीं है। कई घरों में अभी तक शौचालय नहीं बने हैं। कार्यों के बोर्ड लगा दिए हैं, लेकिन मौके पर काम नहीं हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर प्रशासन जांच करता है तो कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी बीडीओ स्वारघाट विवेक पाल ने कहा कि मामले की निष्पक्षता से जांच की जा रही है। शुक्रवार को लोगों की मौजूदगी में पंचायत कार्यालय को खोल दिया गया है। पंचायत का रिकॉर्ड अभी सील है। मामले की जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed