फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   SDM found sealed ultrasound center open in inspection

एसडीएम ने निरीक्षण में सील अल्ट्रासाउंड सेंटर खुला पाया गया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
SDM found sealed ultrasound center open in inspection
एसडीएम ने निरीक्षण में सील अल्ट्रासाउंड सेंटर खुला पाया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर (रामपुर)। उप जिलाधिकारी मयंक गोस्वामी ने मंगलवार को लोगों की शिकायत पर एसीएमओ द्वारा सील किए गए एक डायग्नोस्टिक अल्ट्रासाउंड सेंटर को निरीक्षण के दौरान खुला पाया। उन्होंने डीएम व सीएमओ को कार्रवाई करने की रिपोर्ट भेजी है। वहीं, एक अन्य निजी अस्पताल में भी चिकित्सक गैरहाजिर मिले। एसडीएम ने इस अस्पताल की भी जांच करने की रिपोर्ट भेजी है।

उप जिलाधिकारी मयंक गोस्वामी के अनुसार लोगों ने उनसे शिकायत की थी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोड स्थित एक डायग्नोस्टिक अल्ट्रासाउंड सेंटर को एसीएमओ द्वारा चार जून को बिना अनुमति के संचालित करने पर सील करने की कार्रवाई की थी। लोगों का आरोप था कि एसीएमओ द्वारा सील करने के बावजूद सेंटर संचालक द्वारा सेंटर को बिना अनुमति के चलाया जा रहा है तथा दूसरी अन्य शिकायत में एक अन्य अस्पताल में चिकित्सकों के मौजूद न होने और फोन पर ही मरीजों पर दवाइयां देने की शिकायत की गई। एसडीएम ने मंगलवार की दोपहर अस्पताल रोड अल्ट्रासाउंड सेंटर पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सेंटर में कुछ मरीज मिले, मगर कोई चिकित्सक नहीं मिले। एसडीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को मामले की जांच करने के निर्देश दिए तथा बिना अनुमति के सील अल्ट्रासाउंड सेंटर चलाने पर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट डीएम और सीएमओ को भेजने की बात कही। इसके बाद एसडीएम रामपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे। इस अस्पताल में निरीक्षण के दौरान एसडीएम को कोई चिकित्सक नहीं मिल सका। एसडीएम ने मामले की जांच करने के निर्देश सीएचसी के एमओआईसी को दिए तथा इस मामले की रिपोर्ट भी डीएम और सीएमओ को भेजने की बात एसडीएम ने कही है। एसडीएम ने बताया कि लोगों का आरोप है कि इस अस्पताल के चिकित्सक मुजफ्फरनगर में बैठकर फोन पर ही मरीजों को दवाई देते हैं। इस मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी और जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed