फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   school rataining wall clasped

पहली बारिश में ही ढह गया स्कूल का एक माह पहले बना डंगा

Sat, 10 Jul 2021 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
school rataining wall clasped
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी उपतहसील के अंतर्गत कोट पंचायत के प्राइमरी स्कूल के ग्राउंड में लाखों रुपये खर्च करके एक महीना पहले बनाया गया डंगा पहली ही बारिश में ढह गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। लोगों ने निर्माण को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि कोट पंचायत के प्राइमरी स्कूल के ग्राउंड में एक महीना पहले 30 मीटर लंबे व चार मीटर ऊंचे डंगे का निर्माण लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदार के जरिये करवाया था। शुक्रवार रात बारिश होने के कारण डंगा गिर गया। अधिशासी अभियंता दीपक कपिल ने मौके का मुआयना किया। अधिशाषी अभियंता लोनिवि दीपक कपिल ने बताया कि पानी के बहाव के कारण डंगा गिर गया है। उन्होंने बताया कि डंगे के निर्माण के लिए अनुमानित राशि लगभग दस लाख रुपये है। अभी तक इस डंगे का पैसा ठेकेदार को नहीं दिया गया है। उन्होंने बताया कि गिरे हुए डंगे का कार्य संबंधित ठेकेदार ही पूरा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed