फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   saravan astmi fair in nainadevi temple

Bilaspur News: श्री नयनादेवी जी में श्रावण अष्टमी मेले शुरू, हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा

Thu, 17 Aug 2023 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 17 Aug 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
saravan astmi fair in nainadevi temple
श्री नयना देवी जी के दर्शन करने के लिए कतारों में खड़े श्रद्धालु। संवाद
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में वीरवार को विशेष पूजा-अर्चना के साथ श्रावण अष्टमी मेलों का शुभारंभ हो गया। पहले दिन 15 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में माथा टेका।
विज्ञापन

मंदिर में सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गईं। हिमाचल समेत पड़ोसी राज्यों दिल्ली, चंडीगढ़ और पंजाब से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। अतिरिक्त उपायुक्त एवं मेला अधिकारी डॉक्टर निधि पटेल ने पूजा-अर्चना कर मेलों का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रबंधों और सभी सेक्टरों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम एवं सहायक मेला अधिकारी धर्मपाल, डीएसपी विक्रांत बोंसरा भी उपस्थित रहे। डॉक्टर निधि पटेल ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन और मंदिर न्यास पूरी तरह से मुस्तैद है। श्रद्धालुओं को हर तरह की सुविधाएं प्राप्त हों इसके लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। मेलाें के दौरान पानी, बिजली, चिकित्सा, परिवहन और लगरों की व्यापक व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सेक्टर तीन में श्रद्धालुओं की सुविधा के एक हजार स्क्वायर फीट का डोम लगाया गया है। इसमें श्रद्धालु विश्राम कर सकेंगे। उन्होंने चिकित्सा कैंपों का भी निरीक्षण किया। विभिन्न जगह पर चिकित्सा सुविधा बूथ स्थापित किए गए हैं। बताया कि श्रावण मेलाें के दौरान अनुमति प्राप्त वाहनों को घवांडल से गुफा मार्ग तक आने की अनुमति दी गई है। श्रद्धालुओं से गाड़ियों को पार्किंग में लगाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed