फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Sanskar Sanstha planted saplings in Ladhayani

Bilaspur News: संस्कार संस्था ने लढयानी में किया पौधरोपण

Sun, 30 Jul 2023 04:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 04:42 PM IST
विज्ञापन
Sanskar Sanstha planted saplings in Ladhayani
-100 बच्चों ने पौधरोपण कर भेजी सेल्फी
विज्ञापन

-संस्था ने मेधावी बच्चों को बांटे थे पौधे

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। संस्कार संस्था घुमारवीं की ओर से भराड़ी में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भराड़ी के लढयानी क्षेत्र में पौधरोपण किया गया। संस्था के अध्यक्ष कुंदन रतवान ने बताया कि संस्था ने संस्कार उत्सव में 120 मेधावी बच्चों को औषधीय पौधे प्रदान किए थे। उनसे आग्रह किया था कि पौधा लगाने के साथ-साथ अपनी सेल्फी भी संस्था के साथ साझा करें। इसमें करीब 100 बच्चों ने पौधरोपण कर सेल्फी खींचकर भेजी है। इसके साथ ही बच्चों से उन पौधों का संरक्षण करने की अपील की गई है।

इस कार्यक्रम में सेवानिवृत्त डीएफओ तीर्थराज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि हमें अपनी परंपरा को बचाने की जरूरत है। जिस काम को संस्था किसी न किसी रूप में कर रही है। मेधावी बच्चों को सम्मानित कर संस्था युवा पीढ़ी को प्रेरित करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा पढ़ाई के साथ संस्कार बहुत जरूरी हैं। संस्था के संस्थापक महेंद्र धर्माणी ने बताया कि संस्था पौधरोपण के साथ पौधों की देखभाल पर भी काम कर रही है। पिछले कुछ साल में जहां-जहां पौधरोपण हुआ है, उन स्थलों पर जाकर पौधों का संरक्षण किया जा रहा है। इसका परिणाम अब सामने निकलकर आने लगा है। छोटे-छोटे पौधे अब पेड़ बन गए हैं। इस मौके पर लढयानी पंचायत उपप्रधान अजय शर्मा, जगदीश शर्मा, कर्म चंद, महिला मंडल सचिव संतोष शर्मा, शशि धीमान, नंदलाल, संस्था के महासचिव डॉ. तिलक राज धर्माणी, सुनील शर्मा, प्रवीन शर्मा और बांके बिहारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed