फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Sanskar Sanstha honored 107 promising people in the Pratibha Samman ceremony

संस्कार संस्था ने प्रतिभा सम्मान समारोह में 107 होनहार किए सम्मानित

Thu, 14 Jul 2022 10:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Sanskar Sanstha honored 107 promising people in the Pratibha Samman ceremony
संस्कार संस्था घुमारवीं द्वारा सम्मानित किए गए बच्चे। संवाद - फोटो : BILASPUR
घुमारवीं(बिलासपुर)। संस्कार सोसायटी घुमारवीं ने उत्कृष्ट प्रतिभा सम्मान समारोह में घुमारवीं उपमंडल के दसवीं और बारहवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं तकनीकी विश्वविद्यालय कुलपति राजेश्वर चंदेल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने मेधावियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता के साथ-साथ असफलता की भी आदत होनी चाहिए। असफलता में ही सफलता की चाबी है। विदेश और भारत वर्ष में यही अंतर है कि वहां पर पढ़ाई के बाद नौकरी और फिर खाओ और मौज करो। लेकिन भारत में सिखाया जाता है। सर्वे भवंतु सुखिन: अर्थात पूरा देश सुखी रहे, हमें इसको ध्यान में रखते हुए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो बच्चे अच्छे अंक लेते हैं वह समाज में प्रतिभा के रूप में निकलते हैं वही आगे मार्गदर्शक होते हैं। डॉक्टर राजेश्वर चंदेल ने अभिभावकों से भी कहा कि बच्चों पर पढ़ाई का अत्यधिक बोझ नहीं डालना चाहिए। बच्चों को हर क्षेत्र में एक बराबर मौका देना चाहिए।
विज्ञापन

संस्था के संस्थापक महेंद्र धर्माणी ने कहा कि हमें निरंतर सही दिशा में आगे बढ़ते रहना चाहिए। समाज में आज की नई पीढ़ी जो अच्छा काम करें उसे बड़े बुजुर्गों को सम्मान और सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था ने 94 विद्यार्थी और 13 विशेष कार्य करने वाले नवाजे
संस्था ने घुमारवीं के 94 होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इसके अलावा जिस किसी ने कृषि, डेयरी फार्मिंग, स्पोर्ट्स, सेरीकल्चर, आयुर्वेदा, शिक्षा, पत्रकारिता, एंटरप्रेन्योरशिप या अन्य किसी भी क्षेत्र में कार्य किया हो जिसका समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान रहा हो उनमें से 13 लोगों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed