{"_id":"5f60f5538ebc3efb9d1478f0","slug":"safai-workers-staged-protest-to-demand-salary-bilaspur-news-mbd362721087","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन की मांग को लेकर सफाई कर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन की मांग को लेकर सफाई कर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन
बिलासपुर नगरपालिका में वेतन की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करते सफाई कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BILASPUR
Link Copied
बिलासपुर। नगर पालिका के सफाई कर्मियों ने वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने नगर पालिका में कामकाज बंद करने की चेतावनी दी। उन्होंने पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। चेयरमैन के वेतन शीघ्र देने के आश्वासन पर प्रदर्शन खत्म कर दिया गया।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह उप्र सफाई मजदूर संघ के सभी कार्यकर्ता अध्यक्ष परवेश वाल्मीकि के नेतृत्व में नगरपालिका में एकत्र हुए। उन्होंने वेतन न मिलने पर पर रोष जताया और पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया। इसके बाद सभी ने पालिका का मुख्य गेट बंद कर दिया और दरियां बिछाकर धरना शुरू कर दिया। पालिका में हड़ताल शुरू होने की सूचना कुछ लोगों ने चेयरमैन मोहम्मद हसन खां को दी तो पालिकाध्यक्ष ने वार्ता करने के लिए पांच लोगों को वार्ता हेतु अपने आवास पर बुला लिया। संघ अध्यक्ष परवेश वाल्मीकि, रामबाबू, अशोक कुमार वाल्मीकि, कैलाश कुमार वाल्मीकि वार्ता करने के लिए चेयरमैन के आवास पर पहुंचे। कर्मियों ने चेयरमैन को बताया कि उन्होंने कोरोनाकाल में भी अपनी जान की परवाह किए बिना ही सफाई आदि का कार्य मेहनत के साथ किया है, फिर भी उन्हें वेतन नहीं दिया जा रहा है। उनका आरोप था कि ईओ उन्हें झूठा आश्वासन दे रहे हैं। चेयरमैन ने फोन पर ईओ से वार्ता की और कर्मियों को आश्वासन दिया कि शासन से धन नहीं भेजा जा रहा है, जिसके कारण उन्हें वेतन देने में परेशानी हो रही है। शासन से शीघ्र ही धन आने वाला है। धनराशि आते ही सभी को वेतन दे दिया जाएगा। वह लोग हड़ताल खत्म करके नगर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाएं। चेयरमैन के इस आश्वासन पर धरना खत्म कर दिया गया। संघ पदाधिकारियों ने धरना स्थल पहुंचकर सभी कर्मियों को शीघ्र ही वेतन मिलने की बात बताकर धरने को खत्म करा दिया गया। इसके बाद सभी कर्मचारी अपने काम पर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।