फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   RTO releases schedule for passing vehicles and driving tests

Bilaspur News: आरटीओ ने जारी किया वाहनों की पासिंग, ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल

Mon, 03 Nov 2025 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 03 Nov 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
RTO releases schedule for passing vehicles and driving tests
घुमारवीं में 6 और 21 नवंबर को होंगे ड्राइविंग टेस्ट
विज्ञापन

बिलासपुर आरटीओ में 10 व 28 नवंबर को होगी वाहनों की पासिंग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बिलासपुर कार्यालय ने नवंबर माह के लिए मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (एमवीआई) का दौरा कार्यक्रम जारी किया है। इसके तहत जिले के विभिन्न आरएलए और आरटीओ कार्यालयों में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे।
शेड्यूल के अनुसार घुमारवीं आरएलए में 6 और 21 नवंबर को ड्राइविंग टेस्ट होंगे, जबकि 7 और 22 नवंबर को वाहनों की पासिंग की जाएगी। ड्राइविंग टेस्ट और पासिंग प्रक्रिया एमवीआई इंजीनियर आदर्श मिश्रा की देखरेख में पूरी की जाएगी। 6 नवंबर के ड्राइविंग टेस्ट के लिए स्लॉट बुकिंग 3 नवंबर से शुरू हो चुकी है, जबकि अगले चरण की स्लॉट बुकिंग 17 नवंबर से शुरू होगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार बिलासपुर आरटीओ में 10 व 28 नवंबर को वाहनों की पासिंग और 20 नवंबर को ड्राइविंग टेस्ट होगा। बिलासपुर आरएलए में 12 व 26 नवंबर को ड्राइविंग टेस्ट निर्धारित है। बरमाणा आरटीओ में 3 व 14 नवंबर को पासिंग होगी। रानीकोटला आरटीओ में 15 नवंबर को पासिंग होगी। झंडूता आरएलए में 14 नवंबर को पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट दोपहर 1 बजे से पहले होगा। स्वारघाट आरएलए में 19 नवंबर को पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट दोपहर 1 बजे से पहले होगा। टोब्बा आरएलए में 4 नवंबर को पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट दोपहर 1 बजे से पहले किया जाएगा।
विज्ञापन

जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि वाहन निरीक्षण स्लॉट आधार पर किया जाएगा। बीआरएलए कार्यालयों को अपने स्तर पर अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं जो वाहन निरीक्षण और ड्राइविंग टेस्ट से संबंधित अभिलेखों का संधारण सुनिश्चित करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ड्राइविंग टेस्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और वाहनों की पासिंग दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। आवश्यकतानुसार पुलिस विभाग को यातायात व्यवस्था व सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। आरटीओ राजेश कौशल ने बताया कि निर्धारित तिथियों को प्रशासनिक परिस्थितियों के अनुसार बदला जा सकता है। पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट के अलावा एमवीआई मुख्यालय में तकनीकी कार्यों जैसे प्रदूषण जांच केंद्र, ड्राइविंग प्रशिक्षण स्कूल, आईआरएडी डेटा, वीएलटीडी, ट्रेड सर्टिफिकेट और वाहनों की जांच से संबंधित कार्यों का निपटारा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed