{"_id":"6ad3c2dfc407820ca6020c44","slug":"rovers-rangers-undertook-a-foot-march-to-baba-basandi-kutiya-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-170096-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: रोवर्स-रेंजर्स ने बाबा बसंदी कुटिया तक निकाली पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: रोवर्स-रेंजर्स ने बाबा बसंदी कुटिया तक निकाली पदयात्रा
विज्ञापन
घुमारवीं कॉलेज के रोवर्स एवं रेंजर्स इकाई के सदस्य बाबा बसंदी कुटिया में साफ-सफाई करते हुए। स्र
2.5 किलोमीटर का सफर तय कर मंदिर परिसर और रास्ते की सफाई की
लोगों को दिया स्वच्छता का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं की रोवर्स एवं रेंजर्स इकाई ने शनिवार को फेटीधार स्थित बाबा बसंदी कुटिया तक एक दिवसीय पदयात्रा निकाली। इस दौरान विद्यार्थियों ने 2.5 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद मंदिर परिसर और वहां तक पहुंचने वाले रास्ते की सफाई की। उन्होंने आसपास बिखरे कचरे को एकत्रित कर लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। पदयात्रा में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। सफाई अभियान के माध्यम से उन्होंने धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों को साफ-सुथरा रखने का संदेश दिया। इस गतिविधि से विद्यार्थियों को सामूहिक प्रयास और सामाजिक जिम्मेदारी का महत्व समझने का अवसर मिला।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रीतम लाल ने विद्यार्थियों को सामाजिक और रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ सामाजिक सेवा और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। युवा अपनी भागीदारी से समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाकर सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।
रोवर्स एवं रेंजर्स इकाई के मार्गदर्शक डॉ. प्रवीण कुमार और प्रो. अनु शर्मा भी विद्यार्थियों के साथ मौजूद रहे। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने पदयात्रा और सफाई अभियान में भाग लेकर सामाजिक जिम्मेदारी निभाई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, अनुशासन और समाज सेवा की भावना विकसित करना रहा।