फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Rohtak's Ravi wrestler won the title of Rustam-e-Kahlur

Bilaspur News: रोहतक के रवि पहलवान ने जीता रुस्तम-ए-कहलूर का खिताब

Mon, 05 May 2025 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 05 May 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Rohtak's Ravi wrestler won the title of Rustam-e-Kahlur
बिलासपुर के डियारा में हुए दंगल के विजेता पहलवान को सम्मानित करते मुख्यातिथि। संवाद
डियारा सेक्टर में पारंपरिक छिंज का हुआ आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर शहर की पारंपरिक छिंज का आयोजन डियारा सेक्टर में हुआ, जो पीर लखदाता अखाड़ा कमेटी के बैनर तले हुआ। इसमें हिमाचल और बाहरी राज्यों से आए नामी पहलवानों ने हिस्सा लिया।


अंडर-16 आयु वर्ग के पहलवानों की श्रेणी में करीब डेढ़ सौ पहलवानों ने अखाड़े में जोर आजमाइश की। इस वर्ग में क्वाटर फाइनल, सेमी और फाइनल मुकाबले करवाए गए। इसमें नोआ गरनाल के सौरव पहलवान ने कार्तिक करियान को हराकर बाल केसरी का खिताब अपने नाम किया। अखाड़ा कमेटी की ओर से विजेता पहलवान सौरव को साइकिल, 3,100 रुपये और गोल्ड मेडल दिया गया। जबकि उपविजेता को कार्तिक करयान को 2,100 रुपये और दीवार घड़ी भेंट की गई। मुख्य माली के फाइनल मुकाबले में रोहतक के पहलवान रवि और जालंधर के पहलवान गामा के बीच खिताबी भिड़ंत हुई, जिसमें रवि ने गामा को पटकनी देकर रुस्तम-ए-कहलूर के खिताब को अपने नाम किया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर, पूर्व विधायक बंबर ठाकुर और विकास ठाकुर ने विजेता पहलवान को विजयी पटका, 31,000 रुपये और गुर्ज देकर सम्मानित किया। जबकि उपविजेता पहलवान गामा को 21,000 रुपये और पटका पहनाकर सम्मानित किया। समिति के प्रधान हुसैन अली ने बताया कि रूस्तम-ए-कहलूर के खिताबी मुकाबलों में भारत के विभिन्न राज्यों से आए करीब दो सौ पहलवानों ने कुश्ती प्रेमियों का मनोरंजन किया। इस अवसर पर निक्का राम ठाकुर, राकेश ठाकुर, मनमोहन भंडारी, सुनील, प्रवीण, डीआर शर्मा, कृष्ण लाल, राजपाल सरीन, प्रकाश चंद, रूप लाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed