{"_id":"6687dfcd24d36580e00f3488","slug":"rohru-forest-conservation-illegal-cutting-forest-department-bilaspur-news-c-178-1-ssml1035-118358-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कलाला वन बीट में हो रहा अवैध वन कटान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कलाला वन बीट में हो रहा अवैध वन कटान
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण समिति ने वन कटुओं के खिलाफ कार्रवाई की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई(रोहड़ू)। पंचायत पनोग व और की कलाल वन बीट में लोग पेड़ों को अवैध कटान कर रहे हैं। पर्यावरण संंरक्षण समिति ने इसकी शिकायत विभाग के उच्च अधिकारियों से भी की है। समिति का आरोप है कि बीट के जंगलों में कश्मीरी चिरानियों ने डेरा डाला हुआ है और वन काटुओं के साथ मिलकर पेड़ों को अवैध कटान किया जा रहा है, जिससे वन विभाग की कार्यप्रणाली भी संदेह के घेरे में हैं। पंचायत पनोग की प्रधान रजनी चौहान, क्यारी पंचायत प्रधान दुर्मा चौहान, राजेश चौहान, विजय चौहान, भानु प्रकाश चौहान, दलीप जस्टा, समिति के सचिव शिव प्रताप ने बताया कि कलाल वन बीट में टीडी के नाम पर अवैध वन कटान हो रहा है। वन कटुओं की ओर से पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इस संबंध में वर्ष 2019 में समिति ने वन परिक्षेत्र अधिकारी को पत्र लिखकर अवगत करवाया था। इसके बावजूद कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने मांग उठाई है कि वन संरक्षण के लिए उचित कदम उठाए जाएं। वन कटान में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
सख्त कार्रवाई की जाएगी
अवैध कटान करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग के कर्मियों को जंगल में जाकर तफ्तीश करने के निर्देश दे दिए गए हैं। -मुनीष राम पाल, वन मंडल अधिकारी ठियोग