{"_id":"5f188c008ebc3e637314128a","slug":"roadway-rc-bilaspur-news-sml339245869","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीओ के उडन दस्ते ने निजी वाहनों के चालान काट वसूले 72 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीओ के उडन दस्ते ने निजी वाहनों के चालान काट वसूले 72 हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं (बिलासपुर)। मंडी जोन के आरटीओ के उड़न दस्ते ने बिलासपुर में बुधवार को भी औचक छापों की कार्रवाई जारी रखी। इस दौरान घुमारवीं में सवारी ढोने वाले निजी वाहन चालकों पर शिकंजा कसा गया। टीम ने घुमारवीं में सवारियां ढोने वाले लगभग सौ निजी वाहनों से 72 हजार जुर्माना के तौर पर वसूले है। वहीं उक्त वाहन चालकों को आगाह भी किया है कि निजी वाहनों में सवारियां ढोने का कार्य न करें। ताकि टैक्सी चालकों के रोजगार पर कोई संकट न आए।
उल्लेखनीय है कि घुमारवीं में निजी वाहन चालक धड़ल्ले से सवारियां ढोने का कारोबार कर रहे हैं। जिसके कारण एक तरफ जहां सरकार के राजस्व को चूना लग रहा है। वहीं सरकार को टैक्स देने वाले टैक्सी चालकों का कारोबार भी ठप हो रहा है। निजी वाहन सवारियां ढोने का काम कर रहे हैं जिससे टैक्सी चालकों को काम नहीं मिल रहा है। उड़न दस्ते में मौजूद आरटीओ कुल्लू रूप सिंह व संजीव कुमार ने घुमारवीं में नाके के दौरान लगभग सौ चालान काटे। जिनमें कुछ का मौके पर निपटारा किया और कुछ कोर्ट भेजे। इस दौरान आरटीओ ने चालान कर निजी वाहन चालकों से करीब 72000 रुपए वसूले हैं। इस मौके पर बरठीं, घुमारवीं व भराड़ी टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।