फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   road work delay due to forest clearance in bilaspur

एनओसी न मिलने से अधर में लटका है स्वारघाट चौक का निर्माण

Fri, 05 Feb 2021 11:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
road work delay due to forest clearance in bilaspur
स्वारघाट बस अड्डा जहां चौक के अभाव में लगा जाम। - फोटो : BILASPUR
स्वारघाट (बिलासपुर)। वन विभाग से एनओसी नहीं मिलने से स्वारघाट में बस अड्डे पर चौक का निर्माण अधर में लटक गया है। स्वारघाट बस अड्डे पर चौक नहीं होने से वाहन मोड़ने में चालकों को परेशानी उठानी पड़ती है। नालागढ़, बद्दी और चंडीगढ़ आने-जाने वाले वाहनों को स्वारघाट बस अड्डे से मुड़ना पड़ता है। इस जगह पर वाहन मोड़ते समय चौक नहीं होने के कारण अक्सर जाम की समस्या हो जाती है। पर्यटकों का आना-जाना भी प्रदेश के प्रवेशद्वार स्वारघाट से होता है। इसलिए उक्त स्थान पर वाहन चालकों की सुविधा के लिए जल्द चौक का निर्माण होना जरूरी है। ताकि जाम से निजात मिल सके।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने स्वारघाट में बस अड्डे के सामने एक बड़ा चौक बनाने के लिए करीब 11 लाख मंजूर किए हैं। लोक निर्माण विभाग उपमंडल स्वारघाट ने सड़क को चौड़ा करने और चौक बनाने के लिए टेंडर भी लगाए हैं। लोक निर्माण विभाग का कहना है कि उक्त स्थान पर चार पेड़ काटने के लिए वन विभाग बिलासपुर को पहली जनवरी को ऑनलाइन आवेदन किया जा चुका है। लेकिन अभी तक वन महकमे की तरफ से जवाब का इंतजार है। उसके बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

वन विभाग बिलासपुर के डीएफओ अवनी भूषण राय ने कहा कि फॉरेस्ट कारपोरेशन को पेड़ काटने के लिए दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed