{"_id":"68d151bb307370e43804bf8c","slug":"road-safety-message-given-through-street-play-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-144839-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
Mon, 22 Sep 2025 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 22 Sep 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
एनसीसी कैडेट्स लठियानी में जागरूकता रैली निकालते हुए। स्रोत: जागरूक पाठक।
लठियानी स्कूल के एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली जागरूकता रैली
-शतुद्री वंदन अभियान के आठवें दिन की गतिविधियां
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शतुद्री वंदन अभियान के आठवें दिन एनसीसी कैडेट्स ने लोगों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। कैडेट्स ने एक्सपीडिशन के आठवें दिन की शुरुआत योग और व्यायाम से की।
कैडेट्स का दल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडली पहुंचे। कैडेट्स ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। उसके बाद कैडेट्स बोट सेलिंग करते हुए लठियानी पहुंचे। कैडेट्स ने लठियानी स्कूल के एनसीसी कैडेट्स के साथ स्वच्छ भारत अभियान के तहत रैली निकाली और लोगों को नशामुक्त समाज एवं स्वच्छता के महत्व पर जागरूक किया। सतलुज नदी के तट पर सफाई अभियान भी चलाया गया और लोगों को स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया गया। इस दौरान नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी भी दी गई और युवाओं को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी गई। कमांडिंग ऑफिसर कमांडर सज्जन कुमार ने बताया कि अभियान का यह आठवां दिन है, लेकिन कैडेट्स के उत्साह और जोश में कोई कमी नहीं आई है। स्थानीय एनसीसी कैडेट्स ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया और बोट सेलिंग की बारीकियों को समझा। इस अवसर पर 5 एचपी आर्मी एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल जीपी सिंह ने भी कैडेट्स के साथ सेलिंग की और उन्हें प्रोत्साहित किया।