फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   road in bad condition

Bilaspur News: धूणी मंदिर-बैहना ब्राह्मणा-बाला सड़क पर गड्ढों में भरा पानी

Thu, 23 Jul 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
road in bad condition
हादसों का बढ़ा खतरा, बरसात में उखड़ी सड़क बनी मुसीबत
विज्ञापन

ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से जल्द मरम्मत कराने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल के अंतर्गत धूणी मंदिर से बैहना ब्राह्मणा होते हुए बाला को जोड़ने वाली सड़क इन दिनों बदहाल स्थिति में है। बरसात के कारण सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर गया है, जिससे वाहन चालकों के लिए सफर जोखिम भरा हो गया है। गड्ढों में पानी भरने के कारण उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता और आए दिन दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। सड़क की जर्जर हालत को लेकर स्थानीय लोगों में लोक निर्माण विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। यह सड़क क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। प्रतिदिन सैकड़ों लोग इसी सड़क से स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, सरकारी कार्यालयों और बाजार तक पहुंचते हैं। लेकिन सड़क की उखड़ी हुई सतह और गहरे गड्ढों के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, क्योंकि सड़क पर जलभराव होने से गड्ढे दिखाई नहीं देते और वाहन चालक अनजाने में उनमें उतर जाते हैं। स्थानीय निवासी सुभाष मन्हास, विनोद, अंकित,अमन, जीवन, नम्रता ने बताया कि यह सड़क लंबे समय से खराब हालत में है और कई बार विभाग को इसकी जानकारी भी दी जा चुकी है, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं कराई गई। उन्होंने कहा कि वाहन चालकों को गड्ढों से बचने के लिए कई बार सड़क से नीचे उतरना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को होती है, क्योंकि हल्की सी लापरवाही भी हादसे का कारण बन सकती है।


ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति का असर केवल आवागमन तक सीमित नहीं है, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं। बारिश के दौरान कई वाहन चालक इस मार्ग से गुजरने से बचते हैं और लंबा वैकल्पिक रास्ता अपनाने को मजबूर हो जाते हैं। इससे समय और ईंधन दोनों की अतिरिक्त खपत होती है। वहीं, रात के समय सड़क पर पानी से भरे गड्ढे दिखाई नहीं देने के कारण दुर्घटना का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की खराब हालत के कारण कई वाहन क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं करवाई गई तो बरसात के दौरान कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि सड़क का तुरंत निरीक्षण कर मरम्मत की जाए। उनका कहना है कि गड्ढों को भरने के साथ-साथ सड़क की पूरी सतह को दुरुस्त किया जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। लोक निर्माण विभाग झंडूता के अधिशासी अभियंता शिव कुमार ने बताया कि हाल ही में कार्यभार संभाला है। मामला ध्यान में आ गया है। समस्या के समाधान पर काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed