फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   road effected by rain and landsliding

Bilaspur News: बारिश-भूस्खलन से 8 संपर्क सड़कें बंद, पांच मकान क्षतिग्रस्त

Fri, 14 Jul 2023 12:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 14 Jul 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
road effected by rain and landsliding
बिलासपुर के सायर गांव में क्षतिग्रस्त हुई गोशाला। संवाद
बिलासपुर। जिले में बारिश का कहर जारी है। बुधवार रात को हुई बारिश हुई। भूस्खलन होने से आठ संपर्क सड़कें बंद हो गईं, जबकि एक पक्का और चार कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गए। इसके अलावा दो रसोई घरों, तीन शौचालयों और करीब आधा दर्जन गोशालाओं को नुकसान पहुंचा है।। बुधवार रात को करीब 9 बजे भारी बारिश शुरू हुई। पूरा दिन मौसम साफ रहने के बाद रात को हुई बारिश से निजी और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। कुछ घंटे की इस बारिश से आठ संपर्क मार्ग भूस्खलन से बंद हो गए। प्रशासन के अनुसार यह सभी मार्ग शुक्रवार सुबह तक यातायात के लिए बहाल कर दिए जाएंगे। बुधवार रात को हुई बारिश से लोक निर्माण विभाग को करीब 2.82 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसके अलावा चार बिजली के खंभे भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं, छड़ोल गांव में रोशन लाल के घर के आगे का डंगा, मनहण गांव के मुख्तियार सिंह के घर पर ल्हासा गिर गया। रौणा गांव के रोशन लाल की गोशाला, सायर गांव के अमरनाथ गांव का डंगा गिर गया। वहीं, शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है। नगर में पिछले छह दिन से पानी नहीं आया है। लोग खाना बनाने के लिए भी दुकान से पानी की बोतलें खरीद रहे हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार दबट पेयजल योजना में मलबा आने से पेयजल आपूर्ति बाधित हुई है। पेयजल योजना की सफाई का कार्य चल रहा है, जिसे आगामी दो दिन में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed