फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   road closed due to sliding

भाखड़ा बांध- श्री नयनादेवी सड़क पर भूस्खलन, यातायात रहा ठप

Fri, 27 Aug 2021 11:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
road closed due to sliding
नयना देवी-भाखड़ा सड़क पर भूस्खलन के कारण गिरे मलबे को हटाते हुए। - फोटो : BILASPUR
झंडूता/श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। वीरवार रात से शुक्रवार सुबह तक करीब 10 घंटे की बारिश के बाद जिले के कई भागों में थोड़ी देर के लिए यातायात ठप रहा। कई जगह ल्हासे भी गिरे। श्री नयना देवी जी विस क्षेत्र में भाखड़ा बांध के पास पुलिस बैरियर के नजदीक पहाड़ी से ल्हासा गिरने से करीब 2 से ढाई घंटे तक मार्ग अवरुद्ध रहा। बीबीएमबी ने जेसीबी मशीन लगाकर मार्ग बहाल किया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार भाखड़ा बांध के पास पुलिस बैरियर के नजदीक शुक्रवार को पहाड़ी से ल्हासा गिरने से भाखड़ा बांध-श्री नयना देवी जी मार्ग पर यातायात ठप हो गया। भूस्खलन के समय सड़क पर कोई वाहन नहीं था। बरसात के कारण पहाड़ी से पत्थर सड़क पर गिरे। भूस्खलन के बाद थोड़ी देर के लिए मार्ग अवरुद्ध रहा। इससे नयनादेवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालु और ड्यूटी पर जाने वाले कर्मचारी परेशान हुए। सूचना मिलते ही बीबीएमबी ने जेसीबी मशीनें लगाकर मार्ग को बहाल किया। अभी तक लोक निर्माण विभाग को बारिश से करीब ढाई करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। विभाग ने सड़कों के नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर अधिकारियों को भेज दी है। बारिश के कारण कई स्थानों पर सड़कें धंस गई हैं, कई स्थानों पर डंगे ढह गए हैं। लोक निर्माण विभाग मंडल झंडूता की करीब एक दर्जन से अधिक सड़कों पर बारिश की मार पड़ी है।
विज्ञापन

बारिश से भगेड़, विजयपुर, समोह, झंडूता, भड़ोली कलां, चौन्ता, घुमारवीं, बरठीं, तलाई, भगेड़, पनौल, सुन्हाणी बरठीं, मरोतन, बबखाल, झंडूता नंदनगराओं, गंगलोह जड्डू मलराओं सहित अन्य सड़कों पर बारिश की मार पड़ी है। लोक निर्माण विभाग झंडूता के मंडलीय अभियंता दीपक सुरेहली के अनुसार बरसात में करीब एक दर्जन सड़कों को करीब ढाई करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचा है। नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर आला अधिकारियों को भेज दी है। वीरवार रात को हुई बारिश से क्षेत्र में लोनिवि को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। यातायात को सुचारु रखने के लिए लोनिवि ने जगह-जगह जेसीबी मशीनें लगा रखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed