फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   risk of swine flu and dengue increased in district woman died during treatment in Bilaspur

Bilaspur: जिले में बढ़ा स्वाइन फ्लू और डेंगू का खतरा, महिला की इलाज के दौरान मौत, दो नए मरीज मिले

Fri, 30 Aug 2024 04:19 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 30 Aug 2024 04:19 PM IST
सार

बिलासपुर जिले में इन दिनों स्वाइन फ्लू और डेंगू का खतरा बढ़ा हुआ है। स्वाइन फ्लू से पीड़ित 33 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि 2 और नए मरीजों की पुष्टि हुई है। स्वाइन फ्लू और डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
risk of swine flu and dengue increased in district woman died during treatment in Bilaspur
महिला की इलाज के दौरान मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर जिले में इन दिनों स्वाइन फ्लू और डेंगू का खतरा बढ़ा हुआ है। स्वाइन फ्लू से पीड़ित 33 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि 2 और नए मरीजों की पुष्टि हुई है। स्वाइन फ्लू और डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इधर संक्रमक बीमारियों को लेकर कांग्रेसी सरकार पर हमलावर है। 

विज्ञापन


बिलासपुर जिले में डायरिया, मलेरिया के फैले संक्रमण के बाद अब स्वाइन फ्लू और डेंगू का खतरा बढ़ता जा रहा है। जिले में अब तक डेंगू के 46 मरीज मिले हैं। जबकि स्वाइन फ्लू के अब तक 96 मरीजों की पहचान हो चुकी है। जिनमें से 40 एक्टिव केस हैं। 
विज्ञापन


स्वाइन फ्लू से अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि शहर में तीसरी मौत हुई है। हेमू नगर निवासी 33 वर्षीय महिला की कुछ दिनों से तबीयत खराब थी। तेज बुखार और सर्दी खांसी से पीड़ित महिला का निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। परिजनों ने जब उसका स्वाइन फ्लू टेस्ट कराया, तो वह पॉजिटिव निकली। महिला को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संक्रामक बीमारियों को लेकर हो रही मौत पर अब सियासत भी शुरू हो गई है, पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने इसे लेकर सरकार को घेरा है, और लापरवाही का आरोप लगाते हुए इसे लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed