{"_id":"623cae3ec05537063049ca4e","slug":"ride-with-pride-taxi-closed-for-two-months-bilaspur-news-sml4035572146","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम की राइड विद प्राइड टैक्सी सेवा दो माह से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम की राइड विद प्राइड टैक्सी सेवा दो माह से बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं(बिलासपुर)। शहर में परिवहन निगम द्वारा चलाई जा रही राइड विद प्राइड टैक्सी सेवा पिछले दो माह से बंद है। जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन निगम द्वारा इस ओर काई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोगों का कहना है कि पांच माह पहले भी यह खराब हुई थी। जिसके बाद एक माह भी नहीं चल पाई और फिर से खराब हो गई।
यह टैक्सी सेवा घुमारवीं बस स्टैंड से सुबह कोर्ट व फिर तहसील परिसर तक निरंतर चलती रहती थी। परंतु खराब होने के बाद निगम इसे ठीक नहीं करवा रहा है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस टैक्सी सेवा से कोर्ट परिसर व तहसील परिसर के लिए जाने वाले लोगों को सिर्फ 10 रुपये का खर्च आता था। लेकिन अब यह टैक्सी सेवा दो माह से बंद है, तो लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसकारण लोगों ने इसे जल्द शुरू करने की मांग की है।
इनसेट
नितिश राणा ने कहा कि विभाग को यह टैक्सी सेवा तुरंत प्रभाव से शुरू करनी चाहिए। क्योंकि लोगों को बहुत समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
निगम नहीं दे रहा ध्यान
होशियार सिंह ने कहा कि कोर्ट परिसर जाने के लिए इस टैक्सी से काफी सुविधा मिलती है। लेकिन अब यह बंद है, लेकिन निगम द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
पांच माह पहले खराब हुई टैक्सी
सतीश कुमार ने कहा कि विभाग लोगों की समस्याओं के प्रति कितना गंभीर है इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि लगभग पांच महीने पहले खराब हुई टैक्सी अभी तक ठीक नहीं हो रही हैं जो निगम के गैर जिम्मेदाराना रवैया को दर्शाता है।
लोगों पर पड़ रहा आर्थिक बोझ
विक्की कुमार ने कहा कि मंहगाई के जमाने में निगम की लापरवाही लोगों को और आर्थिक बोझ डाल रही हैं। मजबूरी में निजी टैक्सी उपयोग करनी पड़ती है। जो सफर 10 रुपये में होता था वह अब 200 रुपये में हो रहा है।
निगम को जारी करेंगे आदेश : गर्ग
मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि जल्द ही निगम को सख्त आदेश दिए जाएंगे। इस टैक्सी को ठीक करवाकर लोगों को उपलब्ध करवाया जाएगा।
मंत्री चाहते तो ठीक हो जाती टैक्सी : धर्माणी
राजेश धर्माणी पूर्व सीपीएस ने कहा कि स्थानीय मंत्री चाहते तो यह तुरंत प्रभाव से ठीक करवा दी जाती और लोगों की सुविधा के लिए उपलब्ध करवाई जा सकती थी। लेकिन ऐसा क्या कल पुर्जा है जो एजेंसी में ही नहीं मिल रहा है। इसे निजी दुकान से भी खरीदकर ठीक करवा सकते थे।
एजेंसी में नहीं मिल रहा सामान : आरएम
वहीं, आरएम केएल यादव ने कहा कि जो टैक्सी खराब हुई है उसका सामान एजेंसी में नहीं मिल रहा है, फिर भी इसे जल्दी ठीक करवाकर लोगों की सेवा के लिए शीघ्र उपलब्ध करवा दिया जाएगा। परिवहन विभाग लोगों की सेवा के लिए सदैव उपलब्ध है।