{"_id":"615b46c68ebc3e298800e425","slug":"rich-in-irdp-bilaspur-news-sml386153476","type":"story","status":"publish","title_hn":"समोह पंचायत में पात्रों की जगह रसूखदार आईआरडीपी में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समोह पंचायत में पात्रों की जगह रसूखदार आईआरडीपी में शामिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरठीं (बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता की विभिन्न पंचायतों में आईआरडीपी परिवारों का चयन मनमर्जी व फर्जी रूप से किया जा रहा है। कई पंचायतों से आईआरडीपी चयन की शिकायतें सामने आ चुकी हैं।
ग्राम पंचायत समोह के ग्रामीणों ने एसडीएम झंडूता को लिखित शिकायत दी है। उपप्रधान सुनील कुमार, जगन्नाथ, प्रवीण कुमार, विजय कुमार, हेमराज, सुभाष चंद्र, सुनीता देवी सहित अन्यों ने आईआरडीपी और बीपीएल परिवारों के चयन में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए लगभग दो दर्जन अमीर परिवारों को कठघरे में खड़ा कर दिया है। शिकायत में कहा गया है कि हाल ही में ग्राम पंचायत समोह में आईआरडीपी का चयन हुआ है। इसमें पात्र व निर्धन परिवारों की बात को सुना तक नहीं गया। अपात्र परिवारों को आईआरडीपी की सूची में शामिल गया है। जो पक्के मकानों के मालिक हैं। गाड़ियां हैं और कई स्थानों पर उपजाऊ जमीनें हैं।
शिकायतकर्ताओं ने कहा कि कुछ अमीर लोग एक-दूसरे के नामों का प्रस्ताव ग्राम सभा में आईआरडीपी और बीपीएल के लिए बोलते हैं। उन्हें समर्थन मिल जाता है। जबकि निर्धन परिवारों की आवाज को दबा दिया जाता है।
विज्ञापन
एसडीएम नरेश वर्मा ने कहा कि अभी तक आईआरडीपी में शामिल किए गए परिवारों की सूची उनके पास नहीं आई है। आईआरडीपी में डाले गए परिवारों की जांच की जाएगी।