फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Reward for providing information on drug traffickers.

Bilaspur News: नशा कारोबारियों की सूचना देने पर मिलेगा इनाम

Mon, 13 Jul 2026 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Reward for providing information on drug traffickers.
मैहरी काथला पंचायत में पहली ग्राम सभा में कई अहम फैसले
विज्ञापन


प्रवासी मजदूरों का पंजीकरण अनिवार्य, फेरीवालों के लाइसेंस की होगी जांच

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मैहरी काथला में पंचायत चुनावों के बाद रविवार को पहली ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा की अध्यक्षता पंचायत प्रधान उर्मिला कौशल ने की। बैठक में निर्धारित 270 सदस्यों का कोरम पूरा हुआ और पंचायत से जुड़े विभिन्न विकासात्मक एवं जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में कुठेड़ा वार्ड से जिला परिषद सदस्य निशा शर्मा, मैहरी काथला पंचायत की बीडीसी सदस्य ज्योति शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। ग्राम सभा में पंचायत विकास, स्वच्छता, कानून व्यवस्था तथा प्रवासी श्रमिकों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। ग्राम सभा का सबसे अहम निर्णय पंचायत क्षेत्र में नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाने को लेकर लिया गया। पंचायत ने घोषणा की कि चिट्टा सहित किसी भी प्रकार के नशे का कारोबार करने वालों की सूचना देकर उन्हें पकड़वाने वाले व्यक्ति को पंचायत की ओर से 5,100 रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। साथ ही सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी, ताकि लोग बिना किसी डर के नशे के कारोबार की जानकारी प्रशासन तक पहुंचा सकें। बैठक में सामाजिक परंपराओं को लेकर भी निर्णय लिया गया। पंचायत ने हिजड़ों को दी जाने वाली बधाई राशि 1,100 रुपये निर्धारित की। इसके अलावा पंचायत क्षेत्र में कार्यरत सभी प्रवासी मजदूरों के लिए थाना और ग्राम पंचायत दोनों स्थानों पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य किया गया, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ श्रमिकों का रिकॉर्ड भी उपलब्ध रहे। ग्राम सभा ने प्रवासी श्रमिकों की मजदूरी को लेकर भी निर्णय लिया। पंचायत ने प्रवासी मिस्त्रियों की दैनिक मजदूरी 600 रुपये तथा प्रवासी मजदूरों की 500 रुपये निर्धारित की। साथ ही पंचायत क्षेत्र में आने वाले प्रवासी फेरीवालों के लाइसेंस की जांच करने और कारोबार शुरू करने से पहले पंचायत प्रधान से अनुमति लेना अनिवार्य करने का भी फैसला लिया गया।स्वच्छता अभियान को प्रभावी बनाने के लिए पंचायत ने लोगों से प्लास्टिक कचरे को अन्य कचरे से अलग डस्टबिन में एकत्रित करने की अपील की। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि इन निर्णयों का उद्देश्य नशामुक्त, स्वच्छ और सुरक्षित पंचायत का निर्माण करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed