फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   rest house to be built in ghumarwin

आमजन के लिए बनेगा विश्रामगृहशादियों के लिए करवा सकेंगे बुक

Wed, 14 Jul 2021 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
rest house to be built in ghumarwin
भराड़ी (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं जल्द ही आम लोगों की सुविधा के लिए शहर में विश्रामगृह बनाएगी। विश्रामगृह में लोग ठहरने के लिए कमरे ले सकेंगे। इसके अलावा शहर के लोग कम दामों में विश्रामगृह को शादी समारोह या अन्य कार्यक्रमों के लिए बुक करवा सकेंगे। मैरेज पैलेस की तर्ज पर इस विश्रामगृह का उपयोग शहर के लोग कर पाएंगे। यहां पार्किंग के साथ हॉल और अन्य सुविधाएं भी नगर परिषद की तरफ से मुहैया होंगी।
विज्ञापन

इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए शनिवार को नगर परिषद घुमारवीं प्रस्ताव रखेगी। अगर सब कुछ ठीक रहा तो इस प्रस्ताव को पारित कर घुमारवीं शहर के लोगों को जल्द नप के विश्रामगृह की सुविधा मिल सकेगी। इसके लिए जल्द ही जगह का चयन कर लिया जाएगा। विश्रामगृह बनने से लोगों को विवाह शादियों के लिए महंगे होटलों का रुख नहीं करना पड़ेगा। बहुत ही वाजिब दामों पर लोगों को यह सुविधा नगर परिषद के इस विश्रामगृह में मिलेगी।
विज्ञापन

नगर परिषद अध्यक्ष रीता सहगल ने बताया कि नगर परिषद की ओर से प्रस्तावित विश्रामगृह में दो बड़े कमरों के सेट और एक बड़े हॉल का निर्माण किया जाएगा। गाड़ियों को पार्क करने की सुविधा भी मिलेगी। शहर में लोगों के पास पर्याप्त जगह का अभाव है तथ। विवाह शादियों में जगह की कमी के कारण दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। इसके निर्माण के बाद लोगों को इन दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा। वहीं लोगों पर आर्थिक बोझ का दबाव भी कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद अध्यक्ष रीता सहगल ने बताया कि शनिवार को होने वाली बैठक में प्रस्ताव लाकर इस कार्ययोजना को अमलीजामा पहनाने के लिए कार्य किया जाएगा। प्रस्ताव पारित होने के बाद शहर के लोगों को कम दामों में बेहतर सुुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed