फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   report negative

झंडूता में प्रशासन ने करीब 200 घरों में जुटाई कोरोना के लक्षणों की जानकारी

Wed, 10 Jun 2020 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
report negative
बिलासपुर। जिले में प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे के लिए राहतभरी खबर है। झंडूता क्षेत्र की कोरोना पॉजिटिव आई महिला के संपर्क में आए 6 परिजन और दो चालकों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। इन सभी के कोरोना सैंपल जांच के लिए आईजीएमसी शिमला भेजे गए थे। इस बीच, महिला के कोरोना पाजिटिव आने के बाद से झंडूता क्षेत्र में प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा अलर्ट पर है। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और आशा वर्कर्स की टीमें घर-घर जाकर कोरोना संक्रमण से जुड़ी जानकारी जुटा रही हैं। इन टीमों ने झंडूता बाजार की 80 दुकानों के दुकानदारों के अलावा झंडूता, झंडू, मुकड़ाना, रोपड़ी आदि क्षेत्रों में करीब दो सौ घरों में जाकर लोगाें में कोरोना के लक्षणों की जानकारी जुटाई। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एचआर कालिया के अनुसार शाहतलाई क्वारंटीन केंद्र के 25 लोगों समेत कोरोना पॉजिटिव महिला के संपर्क में आए आठ लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि इन आठ लोगों को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन रखा गया है। कोरोना के लक्षण दिखाई देने पर दोबारा सैंपल लिए जाएंगे। उधर, एसडीएम झंडूता मुल्तान सिंह बन्याल के अनुसार आईजीएमसी शिमला भेजे गए आठ लोगों की कोरोना सैंपल की टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से संक्रमण की रोकथाम के लिए नियमों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed