{"_id":"601ed9a38ebc3e742775262f","slug":"remand-on-murdered-case-bilaspur-news-sml3600761174","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्याकांड मामले में अदालत ने छह दिन की रिमांड पर भेजे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्याकांड मामले में अदालत ने छह दिन की रिमांड पर भेजे आरोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। हमीरपुर-शिमला एनएच पर दली के पास वीरवार को नाले में शव मिला था। अदालत ने हत्याकांड में शामिल आरोपियों को छह दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मृतक युवक यूपी के मुजफ्फरनगर का रहने वाला था। हत्या की गुत्थी को पुलिस ने 24 घंटे में सुलझा लिया था।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की महिला और व्यक्ति ने उसे 29 जनवरी को लदरौर बुलाया था। वहां से दोनों आरोपी युवक को लेकर शिमला के लिए निकले। लेकिन रास्ते में ही उन्होंने उसकी हत्या कर शव नाले में फेंक दिया। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपी खुद को पति-पत्नी बता रहे हैं। हत्या की वजह महिला के मृतक युवक के साथ नाजायज संबंध बताए जा रहे हैं। मृतक की पहचान रामराज यादव पुत्र राज बहादुर निवासी नई बस्ती अलमासपुर थाना नई मंडी जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वहीं आरोपियों की पहचान मोहम्मद आदिल पुत्र साहिद अहमद निवासी माहौल इसलाम नगर पतियापाड़ा कस्बा व थाना चांदपुर जिला बिजनौर यूपी और फरहा खान उर्फ तमन्ना पत्नी दिलशाद निवासी खिर्जपुर सैफल थाना नवाबगंज बरेनी के रूप में हुई है। एएसपी बिलासपुर अमित शर्मा ने बताया कि आरोपियों को अदालत ने 6 दिन की रिमांड पर भेज दिया है।