फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   regular classes in schools today

नहीं होगी प्रार्थना सभा, हर कक्षा का अलग होगा लंच टाइम

Sun, 01 Aug 2021 11:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
regular classes in schools today
रावमापा छात्र बिलासपुर में सोशल डिस्टेंसिंग के लिए गोले बनाते स्कूल के कर्मचारी। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। जिले के स्कूलों में सोमवार से 10वीं, 11वीं और 12वीं की ऑफ लाइन कक्षाएं लगेंगी। एक डेस्क पर एक ही विद्यार्थी बैठ सकेगा। स्कूलों में सुबह प्रार्थना सभा नहीं होगी। हर कक्षा का अलग लंच टाइम होगा। भोजन-पानी साझा न करने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूलों को सैनिटाइज कर दिया गया है। वहीं खेल गतिविधियां भी नहीं होंगी।
विज्ञापन

जिले में तीनों कक्षाओं में कुल 13401 विद्यार्थी पढ़ते हैं। इनको माइक्रो प्लान के तहत ही कक्षाओं में बैठाया जाएगा। 2 अगस्त से सिर्फ 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए ही स्कूल खोलने की अनुमति दी गई है। अन्य कक्षाओं के बच्चे पाठ्यक्रम से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए स्कूल आ सकते हैं। स्कूलों के प्रवेशद्वार पर ही सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की गई है। सैनिटाइजेशन और थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही स्कूल में प्रवेश मिलेगा। स्कूलों में सीटिंग प्लान इस तरह से बनाया गया है, जिसमें हर छात्र एक-दूसरे से कम से कम 6 फीट की दूरी पर होगा। वहीं लंच टाइम अलग-अलग होगा। बच्चों और शिक्षकों को दोपहर का भोजन और पानी साझा न करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में 10वीं में 4070 विद्यार्थी जिनमें 2023 लड़के व 2047 लड़कियां हैं। 11वीं में 5280 विद्यार्थी जिनमें 2775 लड़के व 2505 लड़कियां हैं। वहीं 12वीं में 4051 विद्यार्थी जिनमें 2017 लड़के और 2034 लड़कियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed